लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी


सोनभद्र ओबरा – स्थानीय कॉन्वेंट स्कूल तिराहे पर यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियम का उलंघन करने वाले 80 गाड़ियों का चालान किया गया साथ ही एक स्कूल वैन को सीज किया। यातायात प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के मद्देनजर जागरूक करते हुए विभिन्न यातायात नियमों के पालन हेतु संकल्पित कराया। बतातें चलें कि यातायात माह नवंबर में पूरे जनपद के क्षेत्र में सड़क दुर्घटना पर लगाम लगाने हेतु यातायात पुलिस सजग भूमिका अदा कर रही है साथ ही साथ आम नागरिकों को भी यातायात के नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित कर रही है। प्रमुख रूप से बाइक चालकों को हेलमेट लगाने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की हिदायत दी गई इस दौरान ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर तीरथ यादव व अन्य प्रशासन के लोग मौजूद रहे।



