जिसके हाथ में हल है, वही देश का असली बल है — माननीय मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी September 4, 2026
21 वां उदभव उत्सव अंतर्राष्ट्रीय कल्चरल ओलंपियाड के साथ लिखेगा नया सांस्कृतिक अध्याय September 4, 2026
रिपोर्ट शमसुलहक खान आज तक 24 X 7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती भाजपा प्रदेश मंत्री रजनी पांडे के बस्ती प्रवास के दौरान बूथों का भौतिक सत्यापन बस्ती, भाजपा प्रदेश मंत्री रजनी पांडे के बस्ती जिले के प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, इस दौरे में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और बूथ स्तर पर भौतिक सत्यापन का व्यापक अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रदेश मंत्री रजनी पांडे का विक्रमजोत मंडल में जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद प्रदेश मंत्री ने जिले के विभिन्न मंडलों का दौरा कर संगठन को और अधिक मजबूत तथा सक्रिय बनाने के सम्बन्ध में मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश मंत्री द्वारा विक्रमजोत, हरैया, कप्तानगंज एवं बस्ती सदर मंडलों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर बूथ स्तर पर संगठन की वर्तमान स्थिति की सम्यक् समीक्षा की गई।रजनी पांडे ने स्वयं कई बूथों का दौरा कर बूथ अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों तथा बूथ संयोजकों से संवाद किया तथा बूथ समितियों के भौतिक सत्यापन की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बूथ समिति के सदस्यों से चर्चा कर संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा बूथ स्तर पर पार्टी की तैयारियों का अवलोकन किया। प्रदेश मंत्री ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति बूथ से ही निकलती है और प्रत्येक बूथ को मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने एकजुटता और आपसी समन्वय के साथ संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। प्रवास के समापन पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की मौजूदगी में जिले भर के समस्त बूथों की विस्तृत समीक्षा आयोजित की गई, जिसमें बूथ समितियों के सत्यापन तथा संगठनात्मक कार्यों की प्रगति पर गहन चर्चा हुई। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्ति एवं पदाधिकारी,पूर्व जिला अध्यक्ष यशकान्त सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील सिंह, जिला उपाध्यक्षअखंड सिंह, जिला महामंत्री अमित कुमार वर्मा, जिलामित्र सुनील सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री योगेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, विनोद चधरी, चंद्रमणि पांडे, सुदामा, विक्रम जोत मंडल अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा, हरैया मंडल अध्यक्ष शिवचरण जायसवाल, कप्तानगंज मंडल अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी, बस्ती सदर मंडल अध्यक्ष तारक जायसवाल, हनुमान प्रसाद, भोलू एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। September 4, 2026
रिपोर्ट शमसुलहक खान आज तक 24 X 7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती *एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ आदि स्थानों पर मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी ।* पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती के कुशल निर्देशन में मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 03.09.2026 को प्रभारी एण्टी रोमियो स्कवाड टीम /मिशन शक्ति द्वारा एण्टी रोमियो कार्यवाही के तहत थाना नगर क्षेत्र के अंतर्गत सीता राम आदर्श इण्टर कॉलेज, नगर बाजार, गोटवा बाजार, पोखरा बाजार व कॉलेज/कोचिंग सेन्टर के पास तथा थाना क्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़को, चौराहों पर चेकिंग की गयी तथा महिला दुकानदारों से नियमित आए दिन चौराहों बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई, चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात नहीं रही । कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की समस्या को सुना गया और निस्तारण किया गया तथा अनावश्यक घुम रहे करीब 42 व्यक्तियों से पूछताछ किया गया व 02 मनचलों से माफीनामा भरवाया गया । *एण्टी रोमियों टीम का विवरण-* 1.प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड म0उ0नि0 शाइस्ता जनपद बस्ती । 2.म0हे0का0 सुनीता यादव एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद बस्ती । 3.म0आ0 रश्मि सिंह एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद बस्ती। September 4, 2026
राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के प्रथम बस्ती आगमन को लेकर तैयारियां तेज, जिलाध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता August 26, 2026
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने एंथे 2026 लॉन्च किया; छात्रों को अपनी क्षमता पहचानने और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की तैयारी में मदद करने वाला सबसे बड़ा टैलेंट हंट एग्जाम August 25, 2026
आज ग्वालियर के रेशमतारा रिसॉर्ट में कॉन्फ्रेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा आयोजित “सावन की गोठ” कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण। का अंगवस्त्र वस्त्र पहनाकर एवं मोमेंट को देकर स्वागत किया
आज ग्वालियर के रेशमतारा रिसॉर्ट में कॉन्फ्रेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा आयोजित “सावन की गोठ” कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण। का अंगवस्त्र वस्त्र पहनाकर एवं मोमेंट को देकर स्वागत किया