Skip to main content

Aaj Tak24x7

विजयादशमी पर कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने किया शस्त्र पूजन

विजयादशमी पर कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने किया शस्त्र पूजन

दतिया जिला पुलिस लाइन में विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन, जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों की रही उपस्थिति

 

दतिया, 20 अक्टूबर 2026।

 

विजयादशमी के पावन पर्व पर मंगलवार को मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने जिला पुलिस लाइन, दतिया में विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विजयादशमी पर्व के महत्व को रेखांकित करते हुए धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने तथा समाज एवं राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति सदैव कर्तव्यनिष्ठ रहने का संदेश दिया।

 

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। शस्त्र पूजन हमारी गौरवशाली परंपरा, वीरता, साहस और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा समाज में शांति, सद्भाव और सुरक्षा बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

 

उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

 

कार्यक्रम में दतिया कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री माधवेंद्र सिंह परिहार, सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल, भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7