- *सोनभद्र: मालेश्वर मंदिर में 6 दिन से गूंज रहे माता के जयकारे, मां कात्यायनी की पूजा से भक्तिमय हुआ हरनाकछार*
*आज छठे दिन मां कात्यायनी की विशेष पूजा से भक्तिमय हुआ प्रांगण*
*आज तक 24x7news | सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट |*
*विंढमगंज / सोनभद्र।* विकास खंड दुद्धी अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार स्थित श्री मालेश्वर महादेव मंदिर में शारदीय नवरात्रि की छटा देखते ही बन रही है। पिछले 6 दिनों से मंदिर परिसर मां दुर्गा के जयकारों से गूंज रहा है।
*6 दिनों में 6 स्वरूपों की हुई आराधना:*
मंदिर में विधि-विधान से नवरात्रि का क्रम चल रहा है –
– *11 अक्टूबर – पहला दिन:* मां शैलपुत्री की पूजा के साथ कलश स्थापना
– *12 अक्टूबर – दूसरा दिन:* मां ब्रह्मचारिणी की आराधना
– *13 अक्टूबर – तीसरा दिन:* साहस और शांति की प्रतीक मां चंद्रघंटा की विशेष पूजा
– *14 अक्टूबर – चौथा दिन:* सृष्टि की जननी मां कूष्मांडा की पूजा
– *15 अक्टूबर – पांचवां दिन:* मातृत्व और वात्सल्य की देवी मां स्कंदमाता की पूजा
– *16 अक्टूबर – आज छठा दिन:* योद्धा स्वरूपा *मां कात्यायनी* की विशेष पूजा
धार्मिक मान्यता के अनुसार मां कात्यायनी साहस, शक्ति, विजय और शत्रु नाश की देवी हैं। इन्हें युद्ध की देवी भी कहा जाता है। मान्यता है कि आज के दिन इनकी पूजा करने से विवाह में आ रही बाधा दूर होती है और साधक को साहस की प्राप्ति होती है।
आज शुक्रवार को छठे दिन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं और युवतियां हरे वस्त्र धारण कर पहुंचीं। आज के दिन का शुभ रंग हरा और प्रिय भोग शहद बताया जाता है। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
पूजा-अर्चना के दौरान पूरा मंदिर परिसर “माता रानी की जय” और “जय माता दी” के उद्घोष से गूंज उठा। इस भक्तिमय माहौल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से प्रत्येक दिन पूजा-अर्चना कराने में पंडित अंशुमान तिवारी और सहयोगी मुख्य पुजारी पंडित अरविंद दुबे का अहम योगदान रहा।
समस्त कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी, प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी, यदुनाथ प्रसाद यादव, सुरेंद्र गुप्ता, विनोद गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, नंदलाल भारती, हरदेव गुप्ता, विनोद कुमार पत्रकार, संजय कुमार यादव सहित समस्त ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



