Skip to main content

Aaj Tak24x7

जालौन युपी ट्रेन से गिरकर घायल हुआ अज्ञात युवक, 20 दिन से हैलट में इलाज जारी

ब्रेकिंग

 

जालौन युपी ट्रेन से गिरकर घायल हुआ अज्ञात युवक, 20 दिन से हैलट में इलाज जारी

रिपोर्ट – इरफ़ान खान

पुखरायां रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिला था युवक, पहचान बताने में असमर्थ

 

जालौन पुखरायां रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर 8 सितंबर 2026 को एक अज्ञात युवक घायल अवस्था में मिला था। बताया जा रहा है कि युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ था। सूचना मिलने पर आरपीएफ उरई रेलवे थाना की पुखरायां चौकी पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया।

 

घायल युवक के पास से किसी भी प्रकार का आईडी प्रूफ या पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। चिकित्सकों के अनुसार युवक के स्वास्थ्य में अब सुधार बताया जा रहा है, लेकिन वह अभी अपने बारे में कोई जानकारी देने की स्थिति में नहीं है।

 

करीब 20 दिनों से हैलट अस्पताल में युवक का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उसके बेहतर उपचार को जारी रखने की सलाह दी है।

 

आरपीएफ पुलिस द्वारा घायल युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को यह युवक अपने किसी परिचित, रिश्तेदार या सगे-संबंधी जैसा लगे तो तत्काल आरपीएफ उरई पुलिस से संपर्क करें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7