BREAKING NEWS | सिवनी
🔴 मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय मुस्कान की हत्या
कुरई पुलिस ने अंधी हत्या का किया खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार
सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम सतोसा में मक्के के खेत में मिले युवती के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतिका की पहचान 22 वर्षीय मुस्कान उईके के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार मोबाइल पर बात करने को लेकर हुए विवाद के बाद मां सुनीता उईके और मामा अनिल धुर्वे ने मुस्कान की हत्या कर दी। हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को विद्युत करंट लगाने के बाद मक्के के खेत में फेंक दिया गया।
तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
संवाददाता — मनीष बघेल | Aajtak 24×7 News Seoni



