Skip to main content

Aaj Tak24x7

सात दिन से लापता व्यक्ति का शव कुंए में उपलता हुआ मिलने से, इलाके में सनसनी

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

विन्ढमगंज सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र से सटे झारखंड राज्य के घघरी गांव में सात दिन से लापता व्यक्ति का शव मंगलवार की सुबह कुएं में उपलता हुआ ग्रामीणों ने देखा। जिसके बाद परिजनों को पता चला तो हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी अनुसार आपको बता दें कि निरंजन प्रसाद गुप्ता पुत्र बगुली गुप्ता उम्र करीब 42 वर्ष निवासी घघरी झारखंड ने बीते 20 नवंबर बुधवार को सुबह लगभग 10:00 बजे अपने घर से खेत पर जाने की बात कह कर निकला हुआ था। जो शाम ढलने के बाद तक घर वापिस नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हुए और आस पड़ोस में खोज बिन करना शुरू कर दिया मगर निरंजन का कहीं आता पता नहीं चला। परिजनों ने रिश्तेदारों में भी तलाशी ली मगर वहां भी कोई पता नहीं चल पाया था। इसी दौरान 26 नवंबर मंगलवार की सुबह निरंजन गुप्ता की शव कुएं में उपलता ग्रामीणों ने देखा और परिजनों को सूचित किया। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची झारखंड पुलिस ने मौका मुआयना कर मृतक निरंजन गुप्ता की शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल गढ़वा झारखंड के लिए भेज दिया। इधर बताया जा रहा है कि मृतक निरंजन गुप्ता की पुत्री की शादी कुछ ही दिनों में होने वाली थी जिसकी तैयारी में घर परिवार जुटा हुआ था। और इसी बीच घर की मुखिया की मौत होने से परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है जिससे माहौल मातम में तब्दील हो चुका है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in