तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के नवीन बस स्टेशन पर 10 एकड़ राजस्व की भूमि को लेकर चर्चाएं जोरों पर.

मुकेश. शुक्ला आज तक 24 * 7

तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के नवीन बस स्टैंड के पास राजस्व विभाग की लगभग 8 से 10 एकड़ जमीन पर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण नहर का वेस्टेज मटेरियल पड़ा हुआ है।
मटेरियल के बड़े बड़े ढेरों को हटा कर उस स्थान पर पार्किंग बनाया जाना चाहिए। यह मांग
खंडवा कलेक्टर श्री अनूप सिंह से नागरिकों ने की है की मटेरियल को विधिवत हटा कर पार्किंग हेतु जमीन आरक्षित की जाए। सूत्र यह बदलते हैं कि राजस्व विभाग की भूमि पर कुछ राजनीति के नेताओं की भी दृष्टि है जो यह जमीन किसी भी स्वरूप में हथियाना के प्रयास में लगे हुए हैं अनेक समाज सेवायों का कहना है कि तीर्थ स्थल पर पहले से ही श्रद्धालुओं का भारी दबाव बना रहता है और यह नगरी अधिकांश अतिक्रमण पर ही बसी हुई है ऐसे में राजस्व विभाग की यह भूमि आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए उपयुक्त होगी शासन प्रशासन को यहां पर भूमिका आवंटन करना ही नहीं चाहिए ओंकारेश्वर
विकास संघर्ष समिति और नगर पत्रकार संघ, अन्य संस्थाओ ने जिला कलेक्टर से मांग की है की नहर से निकले मलबे को शीघ्र हटवाया जाये लोग यह मालवा निशुल्क ले जाने के लिए भी तैयार है तो वहीं कुछ लोग परिषद को शुल्क देकर भी पड़ा मटेरियल उठाने को तैयार है तीर्थ नगर जी के अधिकांश धार्मिक सामाजिक संगठन एवं नगर पत्रकार संघ ने कलेक्टर खंडवा से जनहित में शीघ्र ही न्याय उचित निर्णय लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को सौगात देने की मांग भी की है अब देखना यह होगा कि प्रशासन शासन क्या निर्णय लेता है क्या कहते हैं जवाबदार नायब तहसीलदार श्री राजन सत्य तीया ने कहा कि नहर के पास से मटेरियल हटाया जा रहा है राजस्व भूमि का पार्किंग एवं अन्य जनहित के कार्य में उपयोग किया जाएगा. नगर परिषद मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय गीते ने कहा कि उक्त 8 से 10 एकड़ जमीन राजस्व विभाग की है प्रशासनिक निर्णय आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर ही लिए जाएंगे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes