Skip to main content

Aaj Tak24x7

सैद नंगली थाना क्षेत्र के गांव में 6 साल की बच्ची से रेप

अमरोहा जनपद के सैद नंगली थाना क्षेत्र के गांव में एक दरिंदे ने मासूम बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने घर ले जाकर अपनी हवस का शिकार बना लिया।
लहूलुहान अवस्था में परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंच गए।
पुलिस ने मासूम बच्ची को मेडिकल कराने के लिए भेजा है। आरोपी घर से फरार हो गया मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।

थाना सैद नंगली क्षेत्र के एक गांव निवासी 6 वर्षीय अपने घर के बाहर खेल रही थी। परिवार के सभी लोग खेत पर काम करने के लिए गए थे। इस दौरान 16 वर्षीय पड़ोसी दरिंदे युवक ने मासूम बच्ची को टॉफी दिलवाई और बेला फुसलाकर उसे लेकर अपने घर पहुंच गया। वहां ले जाने के बाद दरिंदे किशोर ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया।
मासूम बच्ची के मुंह से निकल रही दर्दनाक चीखों पर भी आरोपी युवक को जरा सी भी दया नहीं आई। मासूम बच्ची की चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लहूलुहान अवस्था में मासूम बच्ची अपने घर पहुंची तथा परिजनों को पूरे वाक्य से अवगत कराया। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। वह पीड़ित मासूम बच्ची को लेकर थाने पहुंच गए
पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने मासूम बच्ची को मेडिकल कराने के लिए भेजा है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मासूम बच्ची के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी रही है।

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in