Skip to main content

Aaj Tak24x7

राजस्व महा अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राजस्व अमले को पुरस्कृत किया जाएगा- लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध होगी कार्यवाही

लोकेशन धार ( मध्य प्रदेश )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार

राजस्व महा अभियान के लक्ष्यों को समय-सीमा से पहले पूर्ण किया जाये*
संभागायुक्त दीपक सिंह ने ली समीक्षा बैठक*

एकंर ** संभागायुक्त दीपक सिंह ने निर्देश दिए है कि जिले में राजस्व शासन के दिशा-निर्देशानुसार चल रहे राजस्व महा अभियान को गति देकर और अधिक प्रभावी तथा परिणाममूलक बनाया जाए। महा अभियान के सभी लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा से पहले पूर्ण करने के प्रयास किये जाए। अभियान के तहत लापरवाही बरतने वाले राजस्व अमले के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया जाए।
संभागायुक्त दीपक सिंह ने आज यहां कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राजस्व महा अभियान की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा , अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत सहित सभी एसडीएम तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद थे। बैठक में संभागायुक्त श्री सिंह ने राजस्व महा अभियान के सभी तय बिन्‍दुओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण का यह महत्वपूर्ण अभियान है। सभी अधिकारी पूर्ण गंभीरता के साथ अभियान को चलाए । अभियान के सभी तय लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा से पहले पूर्ण करें। कार्यों में किसी भी तरह कोताही नहीं बरते। राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए गाँववार शिविर आयोजित करें। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का लगातार भ्रमण करते हुए महा अभियान की प्रगति की मॉनिटरिंग करें। फिल्ड के अमले को भी सक्रिय करें। कार्यों में तेजी लायें। फार्मर रजिस्ट्री और ईकेवायसी के संबंध में किसानों को जागरूक करें। उन्हें इसके लाभ बताये तथा फार्मर रजिस्ट्री कराये जाने की प्रक्रिया समझाये। इस कार्य में पंचायत सचिवों की मदद भी ली जाये। उन्होंने डायवर्सन टेक्स सहित अन्य राजस्व बकाया वसूली पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डायर्वसन टेक्स के संबंध में नये खातेदार बनाये जाए।
बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने राजस्व महा अभियान की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में राजस्व महा अभियान का प्रभावी और परिणाममूलक क्रियान्वयन किया जा रहा है। महा अभियान के लक्ष्य निर्धारित समय-सीमा 15 दिसम्बर के पहले पूर्ण कर लिये जाएंगे। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मैदानी अमले की बैठक लेकर अभियान की प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग करें। बैठक में बदनावर तहसीलदार  सुरेश नागर ने बताया कि बदनावर के ग्राम भेरूपाड़ा में राजस्व महाभियान  तहत विशेष कैंप लगाकर 116 फौती नामांतरण प्रकरण स्वीकृत किए गए हैं।वसूली के लिए वॉट्सएप ग्रुप जिसने बकायादार को ऐड किया गया है।इसके ज़रिए मांग पत्र व्हाट्स एप पर  तामील की जाकर वसूली के प्रयास किए जा रहे है ।इससे एक सप्ताह में दस  लाख रुपये डायवर्शन बकाया वसूली की गई है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7