Skip to main content

Aaj Tak24x7

आईबोक मध्य प्रदेश के राज्य सचिव का सिंगरौली विजिट।

आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट (सिगंरौली)

5 डे बैंकिंग, स्टाफ की कमी, बैंकर्स की सुरक्षा एवं अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर कनफेडरेशन (एआईबीओसी) की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक 12 नवंबर 2024 को मुंबई में महासचिव श्री रूपम राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बैंक अधिकारियों की लंबित मांगों को लेकर भारतीय बैंक संघ IBA और सरकार की चुप्पी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। केंद्रीय कार्यकारिणी के मुद्दों को मूर्त रूप देने के कड़ी में AIBOC मध्य प्रदेश के राज्य सचिव कामरेड दिनेश झा ने सिंगरौली जिले में AIBOC के सभी सदस्य बैंकों की बैठक की। जिसमें पांच दिवसीय बैंकिंग, स्टाफ की कमी ,एनपीएस के बदले डिफाइन पेंशन स्कीम, अधिकारियों के प्रति दुर्व्यवहार की बढ़ती घटनाएं,बैंकों में वर्कमैन और ऑफिसर डायरेक्टर की नियुक्ति आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पंजाब नेशनल बैंक के विवेक सिंह, विपलव शाह, केनरा बैंक के शंभु नाथ मौर्य, इंडियन बैंक के विनोद कुमार सेन, श्याम कुमार, बैंक ऑफ़ इंडिया के सुनील सिंह, भारतीय स्टेट बैंक के रवि रंजन, यूनियन बैंक आफ इंडिया के पुष्पराज सिंह, यूको बैंक के अरविंद पटेल एवं अन्य बैंकों के सदस्य उपस्थित रहे। इस बैठक में सभी बैंक अधिकारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7