Skip to main content

Aaj Tak24x7

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान को लेकर निगमायुक्त श्री वैष्णव ने अधिकारियों को दिए निर्देश


ग्वालियर दिनांक 11 दिसम्बर 2024 – युवा, नारी, किसान और गरीब के कल्याण एवं विकास के लिए प्रदेश भर में 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक चलाये जा रहे मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान को लेकर आज नगर निगम द्वारा प्रदाय की जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण बाल भवन के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।
बाल भवन में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान को लेकर आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान विभाग अधिकारियों द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जानकारी दी तथा नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निगम सीमांतर्गत दल गठित कर शासकीय योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों का घर-घर सर्वे कर उन्हें चिन्हांकन करने का काम किया जायेगा। इसके पश्चात शिविर आयोजित कर अभियान के तहत चिन्हित योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित करने का कार्य किया जायेगा।
प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों का अभियान के संबंध में जानकारी देकर कार्य करने के निर्देश दिए।

सूचना क्र./1711/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7