Skip to main content

Aaj Tak24x7

क्राइम ब्रांच ग्वा. और डबरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 6.91 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

डबरा। ग्वालियर पुलिस ने क्राइम ब्रांच और डबरा शहर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 6.91 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पिछोर पुल के पास एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जो प्लास्टिक की बाल्टी में गांजा लेकर बेचने की फिराक में था।

पकड़े गए आरोपी ने खुद को घोघा, पिछोर (ग्वालियर) का निवासी बताया। उसने कबूल किया कि वह रायपुर, छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर डबरा में 15 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचता है। जब्त गांजे की कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच हितेंद्र सिंह राठौर, उनि राजीव सोलंकी जितेंद्र तिवारी, थाना प्रभारी डबरा शहर यशवंत गोयल और पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7