दिल्ली : देश में इस समय शीत कालीन सत्र चल रहा जहां बीजेपी के बड़े नेता और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 17 सितंबर को राज्य सभा पर ऐसी बाते कहीं जिससे देश भर में आक्रोश देखा जा रहा है दरहसल गृह मंत्री द्वारा अपने भाषण में देश के संविधान निर्माता का नाम लेते हुए कहा गया की आज कल फ़ैशन हो गया है अंबेडकर अंबेडकर का इतना नाम भगवान का लिया होता तो सात जन्म में स्वर्ग मिल जाता जिसके बाद विपक्षी पार्टियों और बाबा साहेब के अनुयायियों में देश के गृह मंत्री के खिलाफ संसद से लेकर सड़कों तक आक्रोश देखा जा रहा है इसकी ही एक बानगी बालाघाट जिले में देखने को मिला जहां सर्किल बौद्ध संघ भरवेली जिला बालाघाट के द्वारा अमित शाह की कथन के विरुद्ध एसडीएम बालाघाट को ज्ञापन सौंपा गया । बालाघाट भरवेली बौद्ध संघ के द्वारा दिनांक 19 12 2024 को एसडीएम बालाघाट को देश के गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की सदन में अवहेलना करते हुए बोले गए टिप्पणी पर भरवेली से पैदल मार्च करते हुए ग्रामीणों के द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन सौपते समय
हालांकि इस टिप्पणी के बाद देश के प्रधानमंत्री और बीजेपी गृह मंत्री के बचाव में आई तो वहीं विपक्षी पार्टियों ने भी 1947 हिंदू कोर्ट बिल के खिलाफ खड़ा होने पर आरएसएस और बीजेपी के द्वारा बाबा साहेब आंबेडकर के पुतले को जलाने की बात को जोरो से उठाया और बीजेपी को बाबा साहेब आंबेडकर और संविधान विरोधी मानसिकता की बात कह दी तो वही देश में पहली बार संसद पहुंचे दलित समाज के नेता बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा की बाबा साहेब दलित महिला वंचित समाजों के लिए मुक्तिदाता है और वो उनके लिए भगवान के बराबर का ही सम्मान रखते है ,किसी के भी द्वारा अगर बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान किया जायेगा तो उनके अनुयायी सड़क से संसद तक आवाज उठाएंगे । डॉ अशोक डोंगरे( अध्यक्ष सर्किल बौद्ध संघ भरवेली )मिलिंद भालेकर प्रधान संपादक दैनिक सम्यक एक्सप्रेस, सचिन मेश्राम अध्यक्ष बालाघाट ,महेंद्र गेडाम ,विलास डोंगरे, हर्ष ठवरे,आदर्स रामटेक , अंशु चौरे ,प्रतीक अहिगारे ,मुकेश ठाकरे ,कुणाचौरे अश्विन मेश्राम, हीरापुर अध्यक्ष उषा ताई मेश्राम, राजलक्ष्मी ठवरे, रेखा डोंगरे सायसराय ,पी आर रंगरे ,अरुण भालेकर, अनुप्रिया रामटेक, रेखा भौतेकर, अतुल चौधरी, सुरक्षित गेडाम ,हर्ष उके , विनोद भावे, रामभरोस चिचखेड़े ,आयुष घूमनेकर ,निखिल लान्जेवर, दिव्या रत्न डोंगरे ,सुमित डोंगरे एव सैकड़ो की संख्या मे बुद्ध अम्बेडकर जी के अनुयायी उपस्थित रहें ।



