Skip to main content

Aaj Tak24x7

अधिक उम्र में टीकाकरण द्वारा रोगों से बचाव पर कैंसर हॉस्पिटल में सी एम ई

दिनांक 20 12 2024 शुक्रवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई एम ए) ग्वालियर एवं कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में एडल्ट इम्यूनाइजेशन पर एक सीएमई का आयोजन श्री शीतला सहाय सभागृह में किया गया ।

सीएमई का उद्घाटन दीप प्रज्वलन करके किया गया, जिसमें आईएमए ग्वालियर के प्रेसिडेंट डॉ. बृजेश सिंघल और सेक्रेटरी डॉ. स्नेहलता दुबे, कैंसर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. बी. आर. श्रीवास्तव के साथ स्पीकर्स डॉ. नवनीत अग्रवाल एवं डॉ. प्रतिभा गर्ग, चेयरपर्सन्स डॉ. यशोधरा गौर, डॉ. चंद्रशेखर जायसवाल एवं डॉ. सागवरिया तथा सी एम ई कन्वेनर डॉ. गुंजन श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

एडल्ट इम्यूनाइजेशन के अन्तर्गत डॉ. नवनीत अग्रवाल ने लंबे समय से बीमार रोगियों में हर्पीज जोस्टर, न्यूमोकोकल एवं फ्लू वैक्सीन दिये जाने पर और डॉ. प्रतिभा गर्ग ने 15 वर्ष की आयु के पश्चात ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीनेशन पर अपने-अपने व्याख्यान दिये ।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोनिका दीवान ने किया और व्याख्याताओं ने श्रोताओं द्वारा पूछे गए अनेक प्रश्नों के उत्तर दिए जिनके केन्द्र में मेडिकल कम्युनिटी को पहले जागरूक करने और बाद में कन्सल्टेसन के दौरान रोगियों को परामर्श दिया जाना चाहिए। साथ ही प्रिवेंशन से हॉस्पिटल एवं डॉक्टर्स पर पड़ने वाले भार के कम होने में मदद और बीमारी पर होने वाले खर्च में भी कटौती होगी।

कार्यक्रम का समापन आभार प्रकट करते हुए किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. राहुल सप्रा, डॉ. अशोक बांगा, डॉ. मनमोहन कौर, डॉ. ए. एस. भल्ला, डॉ. सुखदेव मखीजा डॉ. जे. सी. गर्ग, डॉ. श्रीमती सूद, डॉ. आर. बी. गोयल एवं डॉ. एस. सी. गोयल आदि अतिथि शामिल हुए एवं कैंसर हॉस्पिटल के समस्त वरिष्ठ चिकित्सक एवं कन्सल्टेंट भी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7