खुटार पुलिस की बड़ी कार्यवाही मारपीट कर उद्दापन करने वाले 02 नफर आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

आज तक 24×7 सिंगरौली

सिंगरौली। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) के दिशा निर्देश एंव श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी. एस. परस्ते व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के सतत निगरानी मे मारपीट कर उद्दापन करने वाले 02 नफर आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

जानकारी के अनुसार
दिनांक 11.01.2025 को फरियादी अनूप शर्मा पिता सीतशरण शर्मा उम्र 31 वर्ष नि. ग्राम चितरवई कला थाना बैढ़न जिला सिंगरौली (म.प्र.) का उपस्थित चौकी आकर मौखिक रिपोर्ट लेख कराया कि मैं ग्राम चितरवई कला का रहने वाला हूं । मैं दिनांक 11.01.2025 को रात्रि करीबन 08.30 बजे अपनी दुकान ललमटिया तिराहा से बंद करके घर वापस जा रहा था । जैसे ही लौआ नदी पर पहुंचा तो परिवार के राजबहोर शर्मा, राजेश शर्मा, अमरेश शर्मा एवं मनीष शर्मा चारों लोग आये जिनसे मेरा पुराना विवाद चल रहा है। मेरा रास्ता रोककर मुझसे बोले कि मादरचोद शराब पीने के लिये 1000 रु. दो तो मैं बोला कि मेरे पास पैसे नहीं हैं। तो चारों मुझे हाथ मुक्का लात घूंसा से मार पीट करने लगे तथा चारो बोल रहे थे कि मादरचोद गुण्डा बनता है । पैसे नहीं देगा तो तुझे जान से मारकर खत्म कर देंगे । तो मैं बीच बचाव के लिये हल्ला गुहार करने लगा तो मेरे पिताजी एवं मनोज शर्मा, पिन्टू रावत, टोनी शर्मा, तीरथ साहू आये तथा बीच बचाव किये तो चारों लोग वहां से भाग गये। मारपीट से मेरे पीठ, दोनों गाल, दोनों पखौरा, सिर में एवं चूतड़ में चोट आयी है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 47/25 धारा 126(2),296,115(2), 351(2),119 (1),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया । दौरान विवेचना आरोपियो की पता तलाश कर आरोपीगण – 1. अरमेश शर्मा पिता राजबहोर शर्मा उम्र 26 वर्ष, 2. मनीश शर्मा पिता राजबहोर शर्मा उम्र 22 वर्ष दोनो निवासी चितरबईकला थाना बैढन जिला सिंगरौली (म.प्र) को दिनांक 12/01/2025 को गिरफ्तार कर जे0आर0 पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। जहां उसे जेल भेज दिया गया । उक्त दोनो आरोपियो के विरुद्ध पूर्व मे भी मारपीट के 02 प्रकरण पंजीबद्ध है । मामले की विवेचना जारी है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका- खुटार चौकी प्रभारी उपनिरी. साहबलाल सिंह परिहार, सउनि. राजेश मिश्रा, विश्वनाथ रावत, प्र. आर. राय सिंह, कुलदीप शर्मा, गणेश मीणा, गजराज सिंह, रावेन्द्र सिंह, आर. गौरव यादव; प्रदीप राठौर, अभिषेक सिंह एवं राजेश यादव की महत्तपूर्ण भूमिका रही।रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in