थाना सिरोल पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार
ग्वालियर। 17.01.2025
घटना का विवरणः- उक्त निर्देशों के अनुक्रम में दिनांक 16.01.2025 को थाना सिरोल में फरियादिया तमन्ना(परिवर्तित नाम) निवासी सिरोल ग्वालियर ने थाने में रिपोर्ट लेख कराई कि उसकी 05 साल पहले पदमपुर खेरिया निवासी व्यक्ति से बातचीत होती थी, जिसके कहने पर उसने अपने पति से तलाक लेकर उसके साथ करीबन 03 साल एक दूसरे के साथ एक ही घर मे रहें। उसके बाद वह उसे बिना बताये छोडकर चला गया तो मैने उसके बारे में पता किया तो ज्ञात हुआ कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। उसके बाद मैं अपने घर चली गई फिर मेरी उससे कोई बातचीत नही हुई उसके बाद दीपावली त्यौहार वाले महीने मे 11 तारीख को शाम को वह व्यक्ति मेरे किराये के मकान मंे आया और मुझसे फिर से शादी करने की और साथ मे रहने की बातें करने लगा और उसने मेरी इच्छा के विरूद्ध मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाये और मुझे जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना सिरोल में उक्त आरोपी के खिलाफ थाना सिरोल में अप.क्र-12/25 धारा 64,351(3) बीएनएस 3(1)(ू)(पप), 3(2)(अ) एससी/एसटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ हेतु दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व/यातायात/अपराध) ग्वालियर श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे) एवं सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरोल निरीक्षक आलोक सिंह भदौरिया के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण के आरोपी की धरपकड़ हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना आज दिनांक 17.01.2025 को जरिए मुखबिर सूचना पर थाना सिरोल पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण के आरोपी निवासी पदमपुर खेरिया को गिरफ्तार किया गया और पकड़े गये आरोपी से प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे माननीय न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरोल निरी0 आलोक सिंह भदौरिया, उनि0 राधेश्याम शिवहरे, प्र.आर0 उमेश शर्मा, रामकिशन, प्रतिभा, आर0 ध्यानेन्द्र, चरण सिंह, हरिओम, चालक नीरज की सराहनीय भूमिका रही।



