पत्नि की तलाश में भटक रहा वृद्ध

लोकेशन: अशोकनगर

 

रिपोर्ट। हारून खान कुरैशी

 

स्लग: पत्नि की तलाश में भटक रहा वृद्

 

पत्नि की तलाश में भटक रहा वृद्ध

जमीनी मामले के चलते पत्नि के अपहरण की आशंका

पुलिस ने दर्ज कर रखी है गुमशुदगी

कलेक्टर और एसपी के पास भी लगा चुके हैं गुहार

 

एंकर: एक ग्रामीण वृद्ध अपनी पत्नी की तलाश में दरदर की ठोकरें खा रहा है। मामला अशोकनगर जिले के ईसागढ़ थाने के अंतर्गत का है जहां बीते 29 जनवरी से एक वृद्ध महिला गायब है और उसका पति और अन्य परिजन महिला की तलाश में दर दर भटक रहे हैं। इस मामले में ईसागढ़ थाने में गुमशुदगी का प्रकरण भी दर्ज है लेकिन आज दिनांक तक महिला का कोई अता पता नहीं है। वृद्ध के मुताबिक पत्नी के नाम 15 बीघा जमीन के चलते उसे गायब किया गया है।

 

वी ओ: दरअसल ईसागढ़ थाने के अंतर्गत रहने वाले छोटेलाल आदिवासी की पत्नी मुन्नी बाई बीते 29 जनवरी से गायब है । छोटे लाल आदिवासी ने बताया कि गुमशुदा पत्नी के नाम 15 बीघा जमीन है जिसे अगवा करने वाले खुद के नाम करवा चाहते हैं। जिसके चलते उसे अगवा किया गया है। वृद्ध ने किसी श्री राम नामक व्यक्ति पर पत्नी को अगवा करने की आशंका जताई है। इस मामले में वृद्ध कलेक्टर और एसपी के पास भी गुहार लगा चुका है लेकिन फिर भी उनकी पत्नी का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

 

बाइट: छोटेलाल आदिवासी

फरियादी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes