ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही*

  • अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट मोबाइल 9993256405

थाना कोतवाली पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को 24 घंटे के अंदर दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार

🔴 उक्त आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक एक्टिवा गाड़ी की जप्त।

ग्वालियर। 23.03.2025 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) ग्वालियर श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली उनि0 मोहिनी वर्मा के द्वारा थाना क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु पुलिस की टीम बनाकर लगाया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान थाना कोतवाली में दिनांक 21.03.2025 को फरियादिया द्वारा उसकी नाबालिक नातिन को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने संबंधी रिपोर्ट लेख कराई थी, जिस पर से थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 32/25 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त मामले में अपह्त नाबालिक बालिका की तलाश हेतु शहर के सीसीटीवी फुटेज देखे गए एवं तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी की पहचान कर उक्त अपह्त नाबालिग बालिका एवं आरोपी की तलाश की गई। पुलिस टीम ने त्व्रित कार्यवाही करते हुये 24 घंटे के अंदर उक्त अपह्त नाबालिग बालिका को दिनांक 22.03.2025 को दस्तयाब किया गया। पुलिस द्वारा बालिका से पूछताछ कर कथन लेख किये गये बालिका के कथनों के आधार पर उक्त मामले में धारा 96 बीएनएस, 3(2)(अ) एससी/एसटी एक्ट इजाफा किया गया। पुलिस टीम द्वारा डबरा निवासी आरोपी की तलाश कर उक्त आरोपी को गोल पहाड़िया के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा गाड़ी क्रमांक- एमपी-07-एसपी-7430 विधिवत जप्त की गई है।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी माधौगंज निरीक्षक श्री प्रशांत शर्मा, थाना प्रभारी कोतवाली उनि0 मोहिनी वर्मा, उनि0 महेश यादव, प्रधान आरक्षक दर्शन सिंह, आरक्षक कोमल सरल, राजेश मंडेलिया राजेंद्र सिंह, म.आर0 नीलम व कुमकुम की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in