अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट मोबाइल 9993256405

ग्वालियर – श्री गंगा सुपर स्पेशिलिटी क्लिनिक व अलख – सामाजिक एवं जनकल्याण समिति , ग्वालियर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया .
स्वास्थ्य शिविर में शहर के मशहूर क्षय रोग एवं दंत रोग के चिकित्सको ने मरीजों का निशुल्क परीक्षण किया .
डॉक्टर धीरेश जायसवाल एवं डॉक्टर सालेहा अली ने करीब 150 मरीजों का निशुल्क परीक्षण किया .
कार्यक्रम में कंपू ईदगाह इंतजामिया कमेटी के सदस्य और पदाधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन किय ओपी दीक्षित ने किया और आभार कमेटी के सेक्रेटरी अनीशा अहमद और शौकत अली ने किया व्यक्त किया।



