दोबाइकों की टक्कर में तीनग हुए घायल, एक रेफर।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

दुद्धी सोनभद्र।तहसील क्षेत्र के रन्नु गांव में रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे दो बाइको की टक्कर हो गई ,जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया, जहां से एक घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
हादसे में शामिल बाइकों में एक स्प्लेंडर और एक टीवीएस अपाचे बाइक थी। स्प्लेंडर पर उमेश यादव, प्रेमचंद यादव और रामनाथ यादव सवार थे, जबकि अपाचे बाइक पर अक्षय कुमार (38)और धर्मवीर (26)सवार थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसे के समय स्प्लेंडर पर सवार युवक शराब के नशे में थे या नहीं।
घायलों के होश में आने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। फिलहाल रामनाथ यादव (42) की स्थिति चिंताजनक है, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in