Skip to main content

Aaj Tak24x7

हसनपुर पुलिस ने यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया

अमरोहा पुलिस ने एक अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ईको वैन में सवारी बिठाकर लूट की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के सोने के गहने, नकदी, फर्जी आधार कार्ड और फर्जी नंबर प्लेट वाली ईको कार बरामद की है।
“मामला 9 मार्च का है, जब हसनपुर निवासी सुरमित कुमार गुप्ता की पत्नी रेशू गुप्ता और दो बेटियां इस गिरोह का शिकार हुईं। आरोपियों ने उन्हें ईको वैन में बिठाया और धोखे से बैग से सोने के गहने व नकदी चुरा ली। फिर उन्हें पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए।
“पुलिस ने ऑपरेशन दृष्टि के तहत 22 मार्च को गजरौला तिराहा हसनपुर से आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में रिंकू, आकिल, विकास उर्फ मीनू, मीला, स्वेता और सुनार ललित वर्मा हैं। पांच आरोपी हापुड़ के जोगीपुरा के हैं। सुनार ललित वर्मा मेरठ का रहने वाला है।
“जांच में पता चला कि गिरोह परिवार के रूप में यात्रा करता था। इसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल रहते थे। ये लोग राहगीरों को गंतव्य तक छोड़ने का झांसा देकर गाड़ी में बिठा लेते थे। गाड़ी की मॉडिफाई सीट के नीचे से यात्रियों का बैग चुरा लेते थे। पीछे बैठे गैंग के सदस्य बैग से कीमती सामान निकाल लेते थे। चोरी के गहने ललित वर्मा सुनार को बेच देते थे। गिरोह के खिलाफ कई जनपदों में मुकदमे दर्ज हैं।”

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7