

भोपाल दिनांक 23 मार्च 2025 को आदर्श रघुवंशी समाज समिति भोपाल-मंडीदीप (मूलत: जिला बैतूल रघुवंशी समाज संगठन) द्वारा भव्य वार्षिक मिलन समारोह आयोजित किया गया । जिसमें सुजीत रघुवंशी बताया कि समिति द्वारा पिछले तीन वर्षो से वार्षिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है उसी तारतम्य में इस वर्ष भी दिनांक 23/03/2025 को भव्य वार्षिक मिलन समारोह रायल पैलेस गार्डन होशंगाबाद रोड में आयोजित किया गया जिसमें जिला बैतूल के रघुवंशी समाज के आदरणीय अध्यक्ष महोदय श्री कोमल सिंह रघुवंशी जी मुख्य अतिथि के रूप में एवं श्री नारायण सिंह नगदे जी (अध्यक्ष शिक्षक संघ म.प्र.), श्री रेखन सिंह रघुवंशी जी (रिटायर्ड एएसआई) (अध्यक्ष जिला नाटक मंडल), श्री रामकिशोर चौधरी जी,श्री बीरबल सिंह रघुवंशी जी(भूतपूर्व जिला रघुवंशी समाज अध्यक्ष), श्री नारायण सिंह रघुवंशी (बीजेपी) नेताजी, श्री रामा रघुवंशी (रिटायर्ड शिक्षक), श्री रामेश्वर सिंह रघुवंशी अयोध्या समिति सदस्य तथा जिला भोपाल-रायसेन में उपस्थित समस्त जिला बैतूल के निवासरत सम्मानीय की उपस्थिति में आयोजित हुआ । कार्यक्रम के प्रथम चरण में आदर्श रघुवंशी समाज समिति भोपाल-मंडीदीप के अध्यक्ष महोदय श्री आधार सिंह रघुवंशी(रिटायर्ड कैप्टन) एवं समिति के समस्त पदाधिकाररियो व कार्यक्रम में उपस्थित समस्त सम्मानिय सदस्यो के द्वारा दीप प्रज्वलित कर भगवान श्री रामचन्द्रजी की आरती वंदना की गई तत्पश्चात समस्त उपस्थित अतिथियो का तिलक लगाकर एवं पुष्पमालाओ से समिति के सद्स्यो के द्वारा स्वागत किया गया जिसके पश्चात कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया ।
कार्यक्रम में महिलाओ के विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये एवं 7 वर्ष से 15 वर्षो के बच्चो द्वारा विभिन्न रंगारंग सास्कृतिक नाटक, डांस कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये । पिछले वर्ष सामाजिक बच्चो के द्वारा बोर्ड परीक्षाओ में 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किये गये तथा देश-प्रदेश स्तरीय विभिन्न परीक्षाओ में बच्चो के द्वारा सफलता प्राप्त की गई थी । वे सभी बच्चो को उपस्थित सम्मानीय अतिथियो एवं वरिष्ठ लोगो के द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। एवं हमारी समाज के सरकारी एवं प्रवित विभाग के रिटायर्ड कर्मचारियों का सम्मान किया गया। जिसके बाद जिला बैतूल के निवासरत समस्त सामाजिक बंधुगण (लगभग 180 परिवारो ) का आदर्श रघुवंशी समाज समिति के द्वारा सम्पूर्ण डाटा एकत्रित कर सामाजिक पत्रिका तैयार कराई गई है जिसका विमोचन उपस्थित सम्मानीय अतिथियो एवं वरिष्ठो के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दौर में आदर्श रघुवंशी समाज समिति भोपाल-मंडीदीप (मूलत: जिला बैतूल रघुवंशी समाज संगठन) के सम्मानीय अध्यक्ष महोदय के द्वारा समिति के द्वारा वार्षिक कार्यक्रम आयोजित करने एवं विभिन्न कार्यक्रम के लिये सभी अतिथियो के सम्मान में एवं समाज के विकास में आगामी समय में किये जाने वाले प्रयासो (कार्यो)का अभिभाषण प्रस्तुत किया गया जिसके बाद मंडीदीप के भव्य सास्कृतिक भजन आक्रेष्ट्रा मंडल के कलाकार श्री सचिन मिश्रा एवं उनके साथी कलाकारो के द्वारा भजन संध्या की मनमोहक प्रस्तुति दी गई जिसके बाद सभी सामाजिक बंधुगणो परिवारो ने मिलजुलकर भोजन प्राप्त किया । अंत में समिति के सचिव महोदय के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियो,वरिष्ठो एंव महिलाओ का आभार प्रकट किया गया । उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में आदर्श रघुवंशी समाज समिति भोपाल-मंडीदीप (मूलत: जिला बैतूल रघुवंशी समाज संगठन) के वरि. उपाध्यक्ष श्री धारा सिंह रघुवंशी, कनि. उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह रघुवंशी, सचिव श्री चन्द्रकिशोर रघुवंशी, कोषाध्यक्ष श्री सुरेश सिंह रघुवंशी, जोन प्रभारी श्री भोजराज सिंह रघुवंशी, संगठन मंत्री श्री सुनिल सिंह नगदे,चुनाव प्रभारी श्री संजय सिंह रघुवंशी चुनाव प्रभारी श्री संजय सिंह रघुवंशी सहसचिव श्री भानुप्रताप सिंह रघुवंशी, मीडिया प्रभारी एवं कार्यकारणी सदस्य श्री रवि रघुवंशी, सह संगठन मंत्री श्री कमलेश सिंह रघुवंशी, चुनाव प्रभारी श्री सुनिल सिंह टटेरे, जोन प्रभारी श्री नीलेश सिंह रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही । धन्यवाद



