Skip to main content

Aaj Tak24x7

सारंगपुर की शाही काली मस्जिद में जूमें की नमाज़ के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों पाकिस्तान के खिलाफ आवाज उठाई।

सारंगपुर

पाकिस्तान मुर्दाबाद हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ पाकिस्तान पर हिंदुस्तान की जीत की दुआ की।

साथ हर गली मोहल्ले को जागरूक करने के लिए हिंदुस्तान जिंदाबाद नारों के साथ पाकिस्तानियों को होश में आने की चेतावनी दी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए भारत के प्रधान मंत्री से अपील की है कि पाकिस्तान के खिलाफ सख्ती से पेश आए और उनकी काले कारनामों की सजा उन्हें अवश्य मिलना चाहिए।
साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ये भी अपील किया है की पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को शहीद होने का दर्जा प्राप्त हो और सरकार उनके परिवारवालों को उचित मुआवजा प्रदान करें।

बता दें कि काश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान के आतंकियों ने जो 22 अप्रैल 2025 को निर्दोष सैलानियों पर्यटकों को गोली मारकर निर्मम हत्या करने के विरुद्ध ओर पाकिस्तान की काली करतूतों की घोर निंदा की है।

मस्जिद के इमाम साहब ने हुकूमत से अपील की के जरूरत पड़े तो मैं और मेरी कोम का हर बच्चा-बच्चा देश के पर लड़ने जाने के लिए तैयार है।

सारंगपुर से सऊद खान की रिपोर्ट।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7