शासन की मंशानुरूप प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष होकर त्वरित करें निस्तारण।

औरैया 17 मई 2025- जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने तहसील अजीतमल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्र से आने वाले फरियादियों के प्रार्थना पत्र लेकर उनकी समस्याओं को सुनते हुए संबंधितों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेकर समयबद्धता के साथ स्थलीय निरीक्षण कर शासन की मंशानुरूप निष्पक्षता के साथ संबंधित पक्षकारों को सुनते हुए नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए फोटोग्राफ्स व गवाह आदि के हस्ताक्षर भी करायें और संबंधित पक्षों को निस्तारण की सूचना भी दी जाए जिससे फरियादी को अपनी शिकायत के लिए पुनः परेशान न हो होना पड़े।
उक्त अवसर पर राजकुमार पुत्र गुलाब सिंह निवासी आदमपुर ने प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत शटरिंग उद्योग हेतु यूनियन बैंक में ऋण स्वीकृत हेतु आवेदन पत्र दिया था जिसको उक्त बैंक शाखा द्वारा निरस्त कर दिया गया है परंतु प्रार्थी को शटरिंग उद्योग हेतु यूनियन बैंक शाखा अजीतमल से ऋण स्वीकृत कराने की कृपा करें जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त के संबंध में अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देशित किया कि मामले के संबंध में नियम अनुसार कार्यवाही कर 07 दिन में आख्या उपलब्ध करायें।
तार बाबू पुत्र छोटेलाल निवासी नवीन नगर अटसू ने प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया कि दुर्घटना में मेरी एक टांग कट गई थी जिसके संबंध में एक्सीडेंट क्लेम के रूप में 845000 रुपये दिए गए थे जिसमें से प्रार्थी ने चार लाख रुपए की एफडी कराई थी शेष रुपया विपक्षी अन्नू पुत्र राजेश निवासी धीरजपुर परगना व थाना औरैया ने ठग लिए प्रार्थी द्वारा कई बार मांगने पर भी मना कर दिया और धमकी दी कि अगर शिकायत की तो जान से मार देंगे इस संबंध में प्रार्थी ने पहले भी तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिए परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई कृपया विपक्षी द्वारा ठगे गए रुपए दिलवाने का कष्ट करें जिस पर जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष अजीतमल को निर्देश दिए कि उक्त के संबंध में सात दिन में नियमानुसार कार्यवाही करें।
दिनेश बाबू पुत्र गजराज सिंह दुबे निवासी ग्राम अजुआपुर पोस्ट बल्लापुर ने प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया कि मेरा विद्युत कनेक्शन 2 किलोवाट से 1 किलोवाट कर दिया जाए इसके लिए प्रार्थी ने कई बार विद्युत विभाग को आवेदन दिया परंतु एक वर्ष होने के उपरांत भी अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं बदला गया कृपया 02 किलोवाट से 01 किलोवाट कनेक्शन करने की कृपा करें जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत औरैया को निर्देश दिए कि सात दिन में मामले का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
प्रार्थिनी प्रतीक्षा कुमारी पत्नी चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम सेऊपुर पोस्ट सांफर ने आवेदन पत्र देते हुए अवगत कराया कि प्रार्थिनी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद के लिए आवेदन किया था जिसमें मैरिट के अनुसार चयन होना था परंतु प्रार्थिनी को आपात्र कर दिया गया जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार किया गया है कृपया उक्त ग्राम पंचायत की जांच करवाकर प्रार्थिनी को नियुक्ति दिलाने की कृपा करें जिस पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि मामले की जांच कर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
राजेश्वरी देवी पत्नी जिलेदार सिंह निवासी बीजलपुर ने प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया कि प्रार्थिनी की मौजा बीजलपुर में कृषि भूमि है जिसमें गाटा संख्या 3 व 19 में सहखातेदार भी हैं उक्त गाटा संख्या पर विपक्षी गौतम सिंह, दीवान सिंह, पीतम सिंह पुत्र खिल्ली सिंह निवासी बीजलपुर ने प्रार्थिनी को अपने हिस्से की जमीन जोतने बोने नहीं देते हैं और झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं कृपया प्रार्थिनी को अपने हिस्से की जमीन पर जोतने बोने के लिए कब्जा दिलाने की कृपा करें जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अजीतमल को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदन पत्र का संज्ञान लेकर मामले का निस्तारण मिशन समाधान में कराना सुनिश्चित करें।
उक्त के पश्चात जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने राजस्व कार्यों एवं फार्मर रजिस्ट्री में अच्छा कार्य करने वाले लेखपाल धर्मेंद्र शुक्ला, लेखपाल विशाल बाबू, लेखपाल सरिता, लेखपाल सत्यम गुप्ता एवं अमीन संग्रह बलराम सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 97 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 11 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुरेंद्र कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, तहसीलदार अजीतमल अविनाश कुमार, नायब तहसीलदार, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in