Skip to main content

Aaj Tak24x7

संगठन, अनुशासन और संवाद का उत्कृष्ट उदाहरण बनी साप्ताहिक जनरल परेड

आज तक 24 ×7दिनांक 20-05-2025 सप्ताहिक जनरल परेड जिला सिंगरौली म.प्र.।*
रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री अभिषेक रंजन ने साप्ताहिक जनरल परेड का किया निरीक्षण

आज दिनांक 20-05-2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन जिला सिंगरौली ने पुलिस लाईन पचौर में साप्ताहिक जनरल परेड का निरीक्षण किया । प्रातः 8 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पुलिस लाईन पचौर में आगमन हुआ। जनरल परेड के दौरान सर्वप्रथम परेड की सलामी दी गई तत्पश्चात प्लाटूनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्तम वेशभूषा, टर्न आऊट के लिये अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा एवं ईनाम दिये गये इसके बाद मार्चपास्ट करते हुये सलामी दी गई ।

इसके साथ ही, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत और विभागीय समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी सुनिश्चित किया। उन्होंने उपस्थित स्टाफ को बेहतर अनुशासन, समय की पाबंदी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद प्रधान लेखक कक्ष, शस्त्रागार, स्टोर शाखा एवं वाहन शाखा का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए।

जनरल परेड में रक्षित निरीक्षक श्री केशव सिंह चौहान, सूबेदार श्री आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाईन एवं थाना चौकी क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7