रिपोर्ट
शमसुलहक़ ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
बभनान, बस्ती। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश, क्षेत्रीय व जिला नेतृत्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के निर्देशानुसार “ऑपरेशन सिन्दूर” की सफलता के उपलक्ष्य में एक भव्य “भारत शौर्य तिरंगा यात्रा” का आयोजन नगर पंचायत बभनान बाजार में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गौर विजय कसौधन रहे। और मुख्य अतिथि निवर्तमान विधायक कप्तानगंज सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला और बभनान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी रहे। तिरंगा यात्रा वार्ड नं 13 श्री महागौरी सिद्ध पीठ मंदिर से मुख्य बाजार से विजयनगर चौराहा बभनान बाजार तक निकाला गया। निवर्तमान विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला ने कहा यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, वीरता और हमारे वीर सैनिकों के अदम्य शौर्य को समर्पित होगी। इस अवसर पर भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा तथा नगर के सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी सहभागिता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौर मंडल अध्यक्ष राजेश कमलापुरी ने किया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र राधेश्याम कमलापुरी, राजेश अंगियार, विजय मुन्ना व्यास, रामफेर गुप्ता, रविन्द्र कसौधन, दीपक जायसवाल, पवन पांडेय, मुरार जी, राजेश कसौधन ‘गुरु जी, रामबाबू कमलापुरी, लखकुश शुक्ला, नागेन्द्र सिंह सिंकू, अनुपम पांडेय, अमित पांडेय, संतोष शुक्ला, विशाल सिंह शक्ति, विवेक तिवारी, श्याम बहादुर सिंह, आनंद सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी, मनोज पाठक, गंगेश सिंह सहित महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



