लूटेरा दूल्हा आया पुलिस की गिरफ्त में 80 से अधिक लड़कियों से कर चुका है चैटिंग 35 लड़कियों से चैटिंग का पुलिस को मिल चुका है रिकॉर्ड हड़प चुका है 15 लाख से अधिक की राशि

लोकेशन— बड़नगर
रिपोर्टर—* संजय आचार्य

 

 

लुटेरी दुल्हन के बारे में तो आपने कई बार सुनो देखा होगा जो शादी करके दूल्हे के घर आती तो है लेकिन कुछ ही समय में उसके घर में रखे नगदी जेवरात आदि लेकर फरार हो जाती है लेकिन हम आपको एक लुटेरे दूल्हे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने खुद की shaadi.com वेबसाइट बनाई और उसके जरिए करीब 80 लड़कियों से चैटिंग की और दो महिलाओं से करीब 15 लाख से अधिक की राशि भी वसूल कर चुका है। आरोपी मल्ट मुंबई कल्याण का रहने वाला है और इसकी प्रारंभिक शिक्षा भी वहीं पर हुई है। बडऩगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार को एक तलाकशुदा महिला ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत की। थाना प्रभारी ने शिकायत मिलते ही सब-इंस्पेक्टर जयदीप राठौर को जांच सौंपी। जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। इन्हीं के आधार पर इंदौर पिपलिहाना निवासी सचिन पिता सुरेश जगताप को दबोच लिया।
तलाकशुदा नर्स ने अपनी शादी के लिए सचिन की वेबसाइट पर आवेदन किया। उसने नर्स से संपर्क किया और कहा मैं स्वयं शादी का इच्छुक हूं,मेरा बड़ा कारोबार है, फैक्ट्री है। नर्स उसके झांसे में आ गई। दोनों की मुलाकात भी हो गई और रिश्ता आगे बढऩे लगा। सचिन ने बहाना बनाया कि उसका उसकी फैक्ट्री में बड़ा नुकसान हो गया है। एक फ्लैट भी खरीदना है। नर्स उसके बहकावे में आ गई और मदद के लिए बारह लाख रुपए दे दिए।
सचिन ने उज्जैन में रहने वाली शिक्षा विभाग में काम करने वाली विधवा महिला से संपर्क किया। उसे भी झांसा दिया कि हम शादी कर लेंगे। यह भी उसके चंगुल में फंस गई। उसने साढ़े तीन लाख रुपए और एपल का महंगा मोबाइल सचिन को दिया। वह इस महिला से मिलता रहा, कई बार कॉफी हाउस ले गया। उसे तनिक भी शंका नहीं हुई। सचिन उसे बेवकूफ बनाता रहा।
मुंबई की रहने वाली एक महिला सचिन के साथ लिव इन रिलेशनशिप में उसके साथ रहती है। एक दिन सचिन मोबाइल घर रख कर कहीं चला गया। महिला ने अनायास मोबाइल देखा। उसमें दोनों महिलाओं के नंबर और जानकारी मिली। उसने सचिन को बताए बिना बडऩगर की नर्स से संपर्क किया और बताया कि सचिन तुम्हें बेवकूफ बना रहा है। नर्स ने उज्जैन की महिला के बारे में बताया। उससे भी बात की। नर्स ने बडऩगर पुलिस को आवेदन दिया, उधर उज्जैन की महिला ने भी शिकायत की। शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने सचिन को हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि सचिन का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। वह करीब ३५ महिलाओं के संपर्क में था। उसकी फितरत यही थी कि वह विधवा और तलाकशुदा महिलाओं से संपर्क करता था। अभी तक 16 महिलाओं के चैटिंग मिली है। हमारी टीम उस पर काम कर रही है। संभावना है कि और भी मामले सामने आएंगे। सचिन से भी पूछताछ की जा रही है। । यदि महिलाओं ने हिम्मत नहीं की होती तो वह न जाने कितनी महिलाओं को ठगता।

बाइट—-एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes