रविन्द्र यादव अपना दल एस के नेता के वर्षों संघर्ष के बाद कड़ियां ग्राम में रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू 

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

 

रविन्द्र यादव अपना दल एस के नेता के वर्षों संघर्ष के बाद कड़ियां ग्राम में रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू

 

सोनभद्र के पनारी ग्राम पंचायत के कड़ियां गांव में यहां की आदिवासी जनता के लिए बड़ी राहत हुई है बताते चलें कि आजादी के 77 वर्षों बाद भी इस गांव में सड़क की स्थिति बदहाल थी रेलवे की खुली लाइन पटरी को क्रॉस कर यहां की जनता को जान पर खेलकर आना जाना पड़ता था। यही के निवासी रविन्द्र यादव अपना दल एस के पूर्व प्रदेश सचिव (छात्र मंच) के अथक प्रयास और संघर्ष की बदौलत रेलवे अंडरपास का कार्य शुरू हो चुका है। जिससे यहां के रहवासियों में खुशी का माहौल है। करोड़ों की लागत से बन रहा टू लेन रेलवे अंडरपास यहां कड़ियां गांव से पनारी ग्राम होते हुए लेकर मध्यप्रदेश तक रास्ता जोड़ता है। जो यहां के गांव के लोगों के लिए विकास का रास्ता सुगम करेगा। रेलवे अंडरपास न होने की वजह से यहां एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी मुहैया नहीं थी।

 

अपना दल एस नेता रविंद्र यादव ने बताया कि गांव के लोगों को रेलवे लाइन पार करके अपनी जान जोखिम में डालकर आना जाना पड़ता था इसी रास्ते से मैं भी आता जाता था। मुझे यह लगता था कि यहां पर रेलवे अंडरपास होना चाहिए ताकि यहां के लोगों को किसी प्रकार का खतरा न हो। गांव में किसी मरीज के लिए एम्बुलेंस भी नहीं आ सकती थी। जिसके लिए मेरे द्वारा पूर्व सोनभद्र सांसद से लेकर विधायक तक और रेलवे के डीआरएम तक के अधिकारियों से मिलकर उन्हें पत्र देकर इस समस्या को बताया गया था। जिसके लिए लगातार कई बार प्रदर्शन भी किया गया ।काफी संघर्ष के बाद यह सफलता आम लोगों के हित में मिली है जिस पर मैं यहां की जनता का भी धन्यवाद और आभार देना चाहता हूं

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in