Skip to main content

Aaj Tak24x7

शिवपुरी पुलिस की सख्ती बढ़ी: पैदल गश्त कर की जा रही पूछताछ, खुले में शराब पीने वालों को खदेड़ा

 

30/5/2025

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

अरशद अली की रिपोर्ट

9713906075
=================

शिवपुरी शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने अपनी सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर शहर में शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक पुलिस द्वारा गश्त की जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम पैदल भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है तथा खुले में शराब पीने वालों को खदेड़ा जा रहा है।

गुरुवार की देर शाम कोतवाली थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ और देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव ने अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ भ्रमण किया। कोतवाली पुलिस ने माधव चौक सहित अन्य प्रमुख इलाकों में बाहर से आकर रोजगार करने वालों की जांच की। पूछताछ में सामने आया कि कई लोग अन्य जिलों से आकर शिवपुरी में हाथ ठेला लगाकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने स्थानीय पुलिस को न तो इसकी जानकारी दी और न ही उनके पास किराए के मकानों का कोई दस्तावेज मौजूद था। थाना प्रभारी ने सभी को निर्देश दिए कि वे अपने पहचान पत्र और निवास की जानकारी के साथ कोतवाली में इंट्री दर्ज कराएं।

इसी क्रम में देहात थाना पुलिस ने झांसी तिराहा और तुलसी नगर क्षेत्रों में गश्त की। यहां पुलिस को दुकानों के बाहर अनावश्यक रूप से लोग बैठे मिले, जिन्हें हटाया गया और दुकानदारों को रात साढ़े 10 30 बजे तक दुकानें बंद करने के निर्देश दिए गए। साथ ही तुलसी नगर में रह रहे पारदी समाज के लोगों से पूछताछ कर उनके दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि पारदी समाज के कई लोगों ने अपने आधार कार्ड में खुद को आदिवासी वर्ग का दर्शाया है, जबकि उनके मूल प्रमाण पत्र निरस्त हो चुके हैं।

थाना प्रभारी रत्नेश यादव ने बताया कि यह नियमित पड़ताल है, जिसका उद्देश्य शहर में बाहर से आए लोगों की जानकारी जुटाना है। कई बार अपराधी रेकी के बहाने शहर में प्रवेश करते हैं, जिन्हें समय रहते पहचानना आवश्यक है।

शिवपुरी पुलिस की इस सख्ती से अपराधियों में खौफ और आमजन में सुरक्षा का अहसास देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Vaeet रत्नेश सिंह यादव

जिला शिवपुरी से ऑल इंडिया क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in