Skip to main content

Aaj Tak24x7

खरगोन मे दशोरा नागर समाज मे निशुल्क आत्म रक्षा शिविर का आयोजन किया गया

जिसमे बहनो को सेल्फ डिफेनस के तरिके ट्रेनर सावन प्रजापत के द्वारा सिखाये गये ।कार्यक्रम आयोजन कर्ता ममता सुगंधी ने बताया की बहनो को सक्षम बनाना आज के समय मे बहुत आवश्यक हो गया है उन्होने श्री मती मनीषा सुगंधी का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद प्रदान किया और कहा बहन के सौजन्य से शिविर मे बहने सक्षम हो रही है, सौन्दर्य प्रशिक्षण के 45 दिनो की ट्रैनिंग जिला महिला मण्डल खरगोन द्वारा निःशुल्क दी जा रही है जिसका आयोजन 15 अप्रैल से लगातार किया जा रहा है ,जिसमे समाज की वरिष्ठ बहने ममता दीदी सुगंधी अध्यक्ष, सीमा गुप्ता सचिव ,मनीषा सुगंधी प्रॉत महामंत्री व बहन चंचल गुप्ता का सहयोग विशेष रूप से प्रप्त हो रहा है। इस सौन्दर्य प्रशिक्षण शिविर मे आर्थिक रूप से असक्षम बहनो को प्रशिक्षण देकर उन्हे गिफ्ट भी प्रदान किये जायेगे व यहॉ सिखाने का तो निःशुल्क है ही साथ मे सौन्दर्य सामग्री भी निःशुल्क प्रदान की जा रही है ।प्रदेशमहामंत्री दीदी श्री मती मनीषा सुगंधी ने जिला मण्डल की बहनो को इस कार्य के लिये बधाई दी व कहा जहॉ भी समाज मे आत्मरक्षार्थ हेतू बहनो के शिविर लगेगा उसके लिये वे यथा संभव लगवाने का कार्य बहनो के साथ मिलकर करेगी ।क्यूकी आज बेटियो को सक्षम करना बहुत आवश्यक हो गया है । न जाने कब कहॉ इसकी जरूरत पड जाये कुछ कहा नही जा सकता बहने को सक्षम बनाना हम सबका दायित्व है।
सेगांवा से दीपक गुप्ता

aajtak24x7
Author: aajtak24x7