संवाददाता– धर्मेंद्र पाटीदार लटेरी
मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्यौहार ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर थाना आनंदपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार हेमंत अग्रवाल एवं थाना प्रभारी वी. डी. सिंह ने की।
बैठक में दोनों अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित करते हुए क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की। स्थानीय नागरिकों ने आरोन रोड स्थित मुक्तिधाम निर्माण, वार्डों में खुदी हुई सड़कों तथा नालियों की सफाई जैसी समस्याएं उठाईं। इन समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार अग्रवाल ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक में मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ हिन्दू समाज के अनेक सदस्य भी उपस्थित रहे, जिससे आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का स्पष्ट संदेश मिला।
Author: aajtak24x7
50% LikesVS
50% Dislikes



