लोकेशन जबलपुर मध्य प्रदेश संवाददाता वीरेंद्र सिंह मोबाइल नंबर 7772983743
हैडलाइन =
एंकर = विगत दिवस असम की बंधक बनाई गई युवती की शिकायत पर पुलिस ने छापा मार कर गढ़ा में भाजपा नेता के होटल में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया। जिसमें दो नाम सामने आए हैं जो कि भाजपा के नेता हैं अतुल चौरसिया शीतल दुबे कोलकाता, असम, झारखंड और छत्तीसगढ़ से लड़कियों को बुलवाते थे ये लड़कियां नेताओं और अधिकारियों तक पहुंचाई जाती थी। यह जानकारी गढा. पुलिस को पीड़ित लड़की ने दी है। इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट को भाजपा नेता अतुल चौरसिया और उसका साथी शीतल दुबे चला रहा था। इसका खुलासा असम की एक की महिला की शिकायत के बाद हुआ। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे झांसा देकर जबलपुर लाया गया, जिसके बाद यहां देह व्यापार में झोंक दिया। वहीं भाजपा ने तत्काल प्रभाव से अतुल चौरसिया को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वहीं महिला के पक्ष में आज जबलपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय न्याय दिलाने की गुहार लगाते हुए कांग्रेस के पदाधिकारी पहुंचे और एक ज्ञापन सोपा जिसमें उन्होंने आग्रह किया है कि जल्द से जल्द ऐसे दोषियों के ऊपर उचित कार्रवाई की जाए इन्हीं सभी विषयों पर हमारे संवाददाता वीरेंद्र सिंह ने नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ नाती शर्मा से बात की क्या कुछ कहा देखें खास रिपोर्ट



