पैदल रैली निकाल कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने हरि झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया

ग्वालियर विश्व पर्यावरण दिवस पर आज भारत विकास परिषद एवं प्रदूषण विभाग द्वारा फ्लैग पॉइंट कटोरा ताल से पैदल रैली निकाल कर पर्यावरण का संदेश दिया यह रैली कटोरा ताल से प्रारंभ होकर इंदरगंज चौराहा जयेंद्रगंज गुरुद्वारा होते हुए फूल बाग पर समाप्त हुई जहां पर रैली में भाग लेने वाले सभी को वृक्ष अर्पण किए गए एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया रैली में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा एक वृक्ष अपनी मां के नाम लगाकर पूरे देश में पर्यावरण का संदेश दिया उन्होंने कहा कि आज के युग में पर्यावरण बहुत आवश्यक है जिससे कोरोना काल में जन समस्याओं का सामना करना पड़ा था उन्हें आगे इस प्रकार की परेशानी सामने ना आए इसके लिए सभी को वृक्ष लगाना अनिवार्य है जिससे सभी मौसम अनुकूल बने रहेंगे वहीं कृषि क्षेत्र में भी बढ़ोतरी होगी रैली को सांसद भरत सिंह कुशवाहा पुलिस उपमहानिरीक्षक अमित सांघी नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इसके पूर्व भारत विकास परिषद द्वारा सभी अतिथियों का शाल पहनाकर स्वागत किया गया वहीं पैदल जा रही रैली का जगह-जगह स्टॉल लगाकर स्वागत किया गया

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in