Skip to main content

Aaj Tak24x7

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने जनता महाविद्यालय अजीतमल में आयोजित कार्यक्रम विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 में किसान बंधुओ को संबोधित किया*

आर. चंद्रा ब्यूरो

 

*मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने जनता महाविद्यालय अजीतमल में आयोजित कार्यक्रम विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 में किसान बंधुओ को संबोधित किया

 

 

*औरैया 08 जून 2025*- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने जनता महाविद्यालय अजीतमल में आयोजित कार्यक्रम विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 में किसान बंधुओ को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विधान के रूप में विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान की कड़ी के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग को केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन की सरकार ने पहली बार आईसीआर के किसानों को वैज्ञानिक व कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अध्यापकों और कृषि वैज्ञानिकों को उनके केंद्रों से निकालकर भेजने का काम किया है जिससे कृषक बंधुओ ने अपनी कृषि में दो फसलों के स्थान पर अधिक फसल लेनी प्रारंभ की है जिसका परिणाम है कि आज कृषक बंधु लगातार अपनी आमदनी बढ़ाने में सफल हो रहे हैं आज लखनऊ से उन्नाव बांगरमऊ होते हुए कन्नौज छिबरामऊ तथा कानपुर सहित जनपद औरैया के अन्नदाताओं की मेहनत को देखा है जिससे वह अपनी फसलों का अच्छा उत्पादन करके मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का अच्छा दाम दिलवाएं समय से बीज मिले तकनीकी भी मिले तो अन्नदाता और अधिक कुशल होकर प्रदेश व देश के विकास में अपना योगदान देकर माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत संकल्प को एक नई ऊंचाई तक पहुंचने में सफल होंगे। प्रदेश के 20 -25 जनपदों में मकई की खेती के माध्यम से यह देखने को मिल रहा है कि कृषक बंधु अपनी आमदनी को एक से 10 लाख तक बढ़ाने में सफल हुए है। उन्होंने कहा कि पहले आलू की फसल के बाद धान की फसल अथवा गेहूं की फसल लेकर ही संतुष्ट हो जाते थे परंतु आज इसमें वृद्धि हुई है और तीन-तीन फसलें लेने में सफल हो रहे है।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 2014 में जब सरकार पहली बार आई थी तो देखने को मिला कि मोदी जी ने हेल्थ कार्ड की व्यवस्था प्रारंभ की थी उससे पहले कोई जानता भी नहीं था। उन्होंने पहली बार प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना को आगे बढ़ाया और आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का देश के 12 करोड़ किसानों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मक्के की फसल का उत्पादन बढ़कर 05 लाख हेक्टेयर हुआ है उसके लिए उन्होंने कृषि विभाग एवं कृषि वैज्ञानिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आज किसान मक्के की खेती से रुपए 01 लाख प्रति एकड़ से भी अधिक की आमदनी कर रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने 2017 में 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है और 15 लाख निजी ट्यूबवेल तथा फ्री बिजली प्रदान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पी एम कुसुम योजना के तहत 01 लाख किसानों को सोलर पैनल की सुविधा प्रदान की। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार सिर्फ महापुरुषों का अपमान करती थी वर्तमान सरकार ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर मेडीकल कॉलेज का निर्माण कराया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 08 लाख नौकरियां दी अकेले पुलिस विभाग में 2.16 लाख, शिक्षा विभाग में 1.60 लाख नौकरियां प्रदान करने का काम वर्तमान सरकार ने किया है। डबल इंजन की सरकार में बेटी और व्यापारी दोनों सुरक्षित हैं अगर किसी ने बुरी नजर डालनी चाही तो उसे पता होना चाहिए कि हो सकता है उसे अगले चौराहे पर यमराज खड़े मिल जाएं। उनकी सरकार ने औरैया के लिए 272 करोड़ रूपये पुलिस लाइन, 151 करोड़ रूपये जालौन औरैया ब्रिज, 250 करोड़ जिला कोर्ट के लिए स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 09 जून को अपने 11 वर्ष पूर्ण कर रही है आप सभी ऐसे ही डबल इंजन सरकार का सहयोग करते रहे सरकार आपके लिए पलक पांवड़े बिछाकर हमेशा तैयार खड़ी रहेगी।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मक्के की खेती के फायदों से किसानों को अवगत कराया और विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार और अधिक उन्नत वाले खाद्य बीज के लिए काम कर रही है।

सदर विधायिका गुड़िया कठेरिया ने कहा कि पूर्व की सरकारों में तो मंडी तक ले जाने में किसानों के टैक्टर तक चोरी हो जाते थे भाजपा सरकार में किसान खुशहाल है बहू बेटी और उसका सिंदूर सुरक्षित है।

माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा कार्यक्रम में नारायणी देवी को मिनी बीज किट, राजेश दीक्षित को 24 लाख का चैक, रेशू कुमारी को 05 लाख का चैक, सुमन को मुख्यमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र, गुड्डी देवी को पंचायत कोष हेतु 10 लाख का चैक, कांति देवी को मृतक कृषक दुर्घटना हेतु 05 लाख का चैक एवं मान सिंह को घरौनी प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रगति शील किसान गौरव विश्नोई, मुकेश कटियार, आलोक, सुनील सिंह, श्री शंकर सिंह द्वारा अपनी आय के संबंध में विस्तार से बताया गया।

उक्त के पूर्व मुख्यमंत्री जी ने जनपद का हवाई सर्वेक्षण करते हुए जनपद में कृषक बंधुओं द्वारा बोई गई फसलों को देखा और कहा कि खेतों में लहलती फसलों को देखकर यह लगने लगा है कि कृषक बंधु अपने जीवन को खुशहाल बनाने के लिए तत्पर हैं वह सरकार द्वारा संचालित कृषि योजना तथा कृषि वैज्ञानिक से जानकारी प्राप्त कर अपने खेतों में उत्पादन बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

उक्त के पूर्व माननीय मुख्यमंत्री जी ने जनता इंटर कॉलेज अजीतमल में एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण भी किया। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा कार्यक्रम में लगे स्टालों का निरीक्षण भी किया गया साथ ही नवजात शिशुओं को अन्नप्राशन भी कराया।

उक्त अवसर पर जनपद प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, मा0 राज्यमंत्री कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग श्री बल्देव सिंह औलख, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, मा0 उपाध्यक्ष राज्य में निषेध परिषद उ0प्र0 बृजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिरीक्षक हरीश चंद्र, जिलाधिकारी डॉ0 इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर, जिलाध्यक्ष भाजपा सर्वेश कठेरिया,भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह, पूर्व सांसद राम शंकर कठेरिया, पूर्व राज्यमंत्री/पूर्व दिबियापुर विधायक लाखनसिंह राजपूत, अपर जिलाधिकारी (वि0 /रा0)महेंद्र पाल सिंह, कुलपति चन्द शेखर आजाद यूनिवर्सिटी आनंद कुमार सिंह सहित जनपद के विभिन्न अधिकारीगण तथा भारी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता बंधु आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस जनसुनवाई में हितग्राहीयो की समस्याओं का समाधान कराया सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर आज 15/9/2026 ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है 32 प्रकरणों में 25 का निराकरण किया बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरीत प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, श्री बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, अकाउंऑफिसर ,ऑफिस तकनीक शाखा प्रभारी,वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

*प्रेस विज्ञप्ति* *नई दिल्ली* *15 सितंबर 2026* *केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संत मलूकदास जी की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का किया विमोचन* *संत मलूकदास जी की स्मृति में जारी स्मारक डाक टिकट उनकी भक्ति, सेवा और मानवता के संदेश को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ने का प्रयास: ज्योतिरादित्य सिंधिया* *रामभक्ति को मानवता और लोककल्याण से जोड़ने वाली संत परंपरा भारत की आत्मा है* नई दिल्ली। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज संत मलूकदास जी की स्मृति में आयोजित संत समागम के अवसर पर उनके सम्मान में भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा जारी स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री राम कथा एवं संत समागम का भी शुभारंभ हुआ। संत मलूकदास जी की स्मृति में जारी यह डाक टिकट उनकी भक्ति, ज्ञान, करुणा और लोककल्याण की उस समृद्ध परंपरा को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसने पीढ़ियों को जीवन का मार्ग दिखाया है। इस अवसर पर संत-महात्माओं, पूज्य संत शिरोमणियों, पूज्य स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज, श्री मलूक पीठ सेवा संस्थान न्यास के पदाधिकारियों तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि संतों की वाणी और उनका जीवन भारत की आत्मा को दिशा देने का कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि यह विशेष संयोग है कि जिस संत का हृदय प्रभु श्रीराम की भक्ति में रमा रहा, उनकी स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन श्रीराम कथा के शुभारंभ के अवसर पर हो रहा है। *संत मलूकदास जी की रामभक्ति में समाहित था मानवता का संदेश* सिंधिया ने कहा कि संत मलूकदास जी भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त थे, लेकिन उनकी रामभक्ति केवल पूजा और उपासना तक सीमित नहीं थी। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन का दर्शन बनाया और उसे जन-जन तक पहुंचाया। श्रीराम को उन्होंने कर्तव्य, त्याग, सत्य, करुणा, न्याय और लोककल्याण के प्रतीक के रूप में देखा। उन्होंने संत मलूकदास जी की प्रसिद्ध पंक्तियों, *“मलूका ऐसी राम की, कृपा भई है मोय। सकल जगत अपना भया, बैरी रहा न कोय॥”* का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पंक्तियों में संत की उस आध्यात्मिक अवस्था का दर्शन होता है, जहां राम की कृपा से अपना और पराया का भेद समाप्त हो जाता है और पूरा संसार अपना लगने लगता है। उन्होंने कहा कि राम की कृपा जब होती है तो परिवार बड़ा होता जाता है, हृदय में वैर समाप्त होता है और सेवा ही साधना बन जाती है। *विरासत और विकास के साथ आगे बढ़ रहा नया भारत* केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज भारत जिस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, उसके पीछे केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि गहरा सांस्कृतिक आत्मविश्वास भी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी विरासत को आधुनिक विकास के साथ जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक तथा देश की अनेक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और पुनर्जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के लिए विकास और संस्कृति एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। भारत आधुनिक भी हो सकता है और अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ भी। तकनीक में अग्रणी बनने के साथ अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखना ही भारत की विशिष्ट पहचान है। *संत मलूकदास जी का संदेश विकसित भारत की मानवीय आधारशिला* सिंधिया ने कहा कि भारत विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन विकास तभी पूर्ण होगा जब उसके केंद्र में मनुष्य होगा। देश की प्रगति में करुणा, अर्थव्यवस्था में अवसर, तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता, शिक्षा के माध्यम से चरित्र निर्माण और समाज के कल्याण के लिए शक्ति का उपयोग ही विकास को सार्थक बनाता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि डाक विभाग द्वारा जारी किया गया यह स्मारक डाक टिकट संत मलूकदास जी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्मृति का हिस्सा बनाने का माध्यम है। यह आने वाली पीढ़ियों को उनकी भक्ति, ज्ञान, करुणा और मानवता के संदेश से जोड़ने का भी कार्य करेगा।

टॉप स्टोरीज

ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस जनसुनवाई में हितग्राहीयो की समस्याओं का समाधान कराया सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर आज 15/9/2026 ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है 32 प्रकरणों में 25 का निराकरण किया बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरीत प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, श्री बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, अकाउंऑफिसर ,ऑफिस तकनीक शाखा प्रभारी,वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in