अहमदाबाद मे हुए एयर इंडिया विमान हादसे मे मृतको.कीआत्मा की शांति के लिए मौन रख कर श्रद्धांजलि आपितृ करते हुए.

………………………………… .आज दिनांक 15जून 2025 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ता हसनपुर क्षेत्र के ग्राम नगलिया मुंशी में शिव मंदिर पर इकट्ठा हुए। वहां पर अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया गया एवं हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की। वहां पर उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त विमान हादसा दिल दहलाने वाला है। इस त्रासदी में जान गंवाने वाले सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स के परिजनों के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी पीड़ा शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं ।।

हम इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारों के साथ पूर्ण संवेदना एवं एकजुटता के साथ खड़े हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
इस अवसर पर रूपचंद चौहान, महिपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, सुनील आदि मौजूद रहे।……………सवाददाता…….. मुशीर खान. उत्तरप्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in