Skip to main content

Aaj Tak24x7

ब्लॉक औरैया में नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के सबंध में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 27 जून, 2025- सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अवगत कराया है कि माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश मयंक चौहान के आदेशानुसार दिनांक 26.06.2025 को तारकेश्वरी प्रसाद सिंह प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया के निर्देशन पर तहसील के ब्लॉक औरैया में नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अन्तंराष्ट्रीय दिवस के सबंध में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित नालसा (डॉन-ड्रग जागरूकता और कल्याण नेविगेशन – ड्रग मुक्त भारत के लिए) योजना, 2025 के बारे तथा नशे से होने वाली हानियाँ तथा बचाव के संबंध में जानकारी दी गयी, पीएलवी लालता प्रसाद द्वारा नीशीली दवाओं के विरूद्ध लोंगो को जागरूक किया तथा ऐसी दवाओं को लेने से बचें । एडीओ इंन्द्रेश कुमार भदौरिया द्वारा लोगों नालसा द्वारा वीडियो दिखाकर नशे से बचने की अपील की तथा उपस्थित लोंगों को बताया कि नशा नाश का कारण होता है। उक्त जागरूकता शिविर में एडीओ इन्द्रेश कुमार के साथ पी०एल०वी० लालता प्रसाद, राजकुमार, आलेहसन, श्रीमती किरन एवं फरियादीगण आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in