Skip to main content

Aaj Tak24x7

खुर्जा के आबादा नगर गांव में दो पक्षों में जमकर फायरिंग, पुरानी रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह

बुलंदशहर ब्रेकिंग न्यूज

बुलंदशहर जनपद के थाना खुर्जा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आबादा नगर गांव में रविवार दोपहर करीब 12 बजे दो पक्षों के बीच चली पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
फायरिंग की घटना में गुड्डू पुत्र अफजल खान को निशाना बनाया गया। उस पर फायरिंग करने का आरोप रिहान पुत्र शाबू खान पर लगा है, जो गोलीबारी के बाद मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि रिहान ने पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाबी पा ली।
घटना की सूचना मिलते ही थाना खुर्जा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की लोकेशन और घटनाक्रम को स्पष्ट किया जा सके।
पुलिस ने पीड़ित पक्ष से बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले में जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संवाददाता दिलदार खान की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7