Skip to main content

Aaj Tak24x7

अमरोहा जनपद………….. तहसील हसनपुर क्षेत्र के ग्राम शेखुपुर झकड़ी में स्वामी रामप्रसाद उदासीन समाधि ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज जी द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं श्री राम कथा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी द्वारा किया गया।

कथा के प्रथम दिन कथा व्यास पंडित छविनाथ जी दुबे ने नारद मोह एवं भगवान राम जन्म का बहुत ही सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब मोह हो जाए अहंकार हो जाए तो कामदेव विजेता नारद भी माया के वशीभूत हो जाते हैं। उन्होंने भगवान राम की दिनचर्या की शुरुआत के बारे में भी सजीव वर्णन किया कहा कि प्रातः काल जागने के बाद भगवान राम लक्ष्मण आदि चारों भाई माता पिता और गुरु के चरण छूकर आशीर्वाद लेते हैं।
इस अवसर पर राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा, सर्वेश ठाकुर, महाराज आदि मौजूद रहे।…… सवाददाता. मुशीर खान

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in