Skip to main content

Aaj Tak24x7

लोहिया बाजार के व्यापारियों ने किया कोतवाली पुलिस का सम्मान – थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा

थाना कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर चोरों को पकड़कर उनके कब्जे से चोरी गये 4.50 लाख रूपये किये बरामद

आरोपियों द्वारा भीड़ भरे बाजारों व व्यापारिक क्षेत्रों में रैकी कर बारदात को अंजाम दिया जाता था।

ग्वालियर। 24.06.2025।
घटना का विवरण :- फरियादी राजेन्द कुमार निवासी हैलीपेट कॉलोनी रोशनीघर लश्कर ग्वालियर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट लेख कराई थी कि उसकी लोहिया बाजार पत्तल वाली गली के सामने आरके स्टील सेल्स के नाम से दुकान है, जिस पर बडे भाई केशव कुमार बैठते हैं, दिनांक 16.6.2025 को समय शाम 7.30 बजे करीब मुझे मेरे भाई केशव कुमार का फोन आया उन्होने बताया की आज डबरा और दतिया अलग-अलग पार्टियों से माल विक्री के करीब 6,80,000/- रूपये हमारा मुनीम राधा मोहन देकर चला गया है। उसके बाद उन्होने रूपये को गल्ले पर रख दिया था फिर वह बाथरूम करने के लिये चले गये और कुछ देर बाद उन्होंने वाहर आकर देखा तो गल्ले पर रखे 6,80,000/- रूपये नहीं थे। कोई अज्ञात चोर दुकान के गल्ले में रखे 6,80,000/- रूपये (500 रूपये की 11 गड्डी व 200 रूपये की 5 गड्डी एवं 100 रूपये की 3 गड्डी) चोरी कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 64/25 धारा 305(ए) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित दुकान में दिन दहाड़े हुई उक्त चोरी की घटना संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान को थाना कोतवाली पुलिस की टीम बनाकर थाना क्षेत्र में हुई उक्त चोरी की घटना के आरापियों की पतारसी कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा द्वारा थाना बल की टीम को अप0क्र0 64/25 धारा 305(ए) बीएनएस में चोरी गये मशरूका तथा आरोपियों की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे को चेक किया जाकर संदिग्धों को चिन्हित किया गया।

दौराने विवेचना पुलिस को तकनीकी सहायता एवं जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सीसीटीव्ही फुटेज में दिखे संदिग्ध दतिया में देखे गये हैं उक्त सूचना पर पुलिस की टीम थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस की टीम को दतिया भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा दतिया में संदिग्धों की तलाश की गई तलाश के दौरान पुलिस द्वारा दतिया बस स्टेण्ड से दो संदिग्धों को धरदबोचा। पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम सूर्या मोगिया और करीम राज मोगिया निवासीगण प्रकाश नगर दतिया बताया। उक्त चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 6,80,000/- रूपये दुकान से चोरी करना बताया। पुलिस द्वारा पकड़े गये चोरों की निशादेही पर उनके तीसरे साथी दीपक मोगिया को गोला का मन्दिर क्षेत्र में नारायण विहार से पकड़ लिया गया।

पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा भीड़ भरे बाजारों व व्यापारिक क्षेत्रों में रैकी कर बारदात को अंजाम दिया जाता है और उक्त दिनांक को भी उनके द्वारा लोहिया बाजार में रैकी की जा रही थी तभी एक दुकान के गल्ले पर रूपयों की गड्डी रखी दिखी तभी हम लोगों ने वहां से रूपये उठा लिये थे।

पकड़े गये तीनों आरोपियों से चोरी गये रूपयों के संबंध में पूछताछ करने पर उनकी निशादेही पर चोरी गये रूपयों में से 04 लाख 50 हजार रूपये जप्त किये गये। शेष चोरी की रकम के संबंध में पूछताछ करने पर सूर्या मोगिया ने अपने भाई व पिता के पास होना बताया। पुलिस द्वारा उक्त दोनों की तलाश की गई लेकिन वह फरा रहो गये। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 64/25 धारा 305(ए) बीएनएस के साथ ही थाना कोतवाली के अप0क्र0 12/25 धारा 305(ए) बीएनएस तथा थाना जनकगंज, थाना पडाव में भी अपराध करना स्वीकार‌ किया है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं चोरी की शेष रकम की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं।

बरामद मशरूका : पकड़े गये आरोपियों से 04 लाख 50 हजार रूपये जप्त किये गये।

सराहनीय भूमिका : थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा, उनि देवेंद्र लोधी, उनि बनवारी मिश्रा, प्रधान आरक्षक जीतेन्द्र, प्रधान आरक्षक मक्खन छारी, प्रधान आरक्षक रामबरन, आरक्षक हिमांचल, आरक्षक कोमल, आरक्षक राजेश, आरक्षक जीतेन्द्र, आरक्षक जयसिंह, आरक्षक विकास, आरक्षक अरुण लोधी, आरक्षक श्याम परिहार, आरक्षक अरविन्द्र रावत, महिला आरक्षक नीलम, महिला आरक्षक कुमकुम तथा थाना प्रभारी कोतवाली दतिया निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in