Skip to main content

Aaj Tak24x7

ओबरा गायत्री शक्तिपीठ गायत्री परिवार द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

  • भक्तों द्वारा पारंपरिक तरीके से किया गया कीर्तन, भजन, हवन ,पूजन

  • सोनभद्र ओबरा गायत्री शक्तिपीठ गायत्री परिवार के प्रांगण में आज प्रातः काल से ही भक्तों का रेला लगा हुआ था वही भक्तों द्वारा हवन यज्ञ भजन कीर्तन तथा विभिन्न संस्कार संपन्न कराए गए गुरु शिष्य परंपरा पर प्रकाश डालते हुए आचार्य ब्रह्मानंद मिश्र ने बताया कि गुरु एक चेतन है गुरु एक दिशा है सदगुरु और गुरु के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए गायत्री परिवार प्रमुख मनमोहन शुक्ला ने बताया जो सद्गुरु के मार्ग में चलता है उसके आदर्शों पर चलता है वह सद्गति को प्राप्त होता है वहीं महिला मंडल की बहनों द्वारा भजन की प्रस्तुति की गई उसके उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक वेद मूर्ति तपोनिषठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए आचार्य राम प्यारे सिंह ने बताया कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य 24 ,24 लाख के 24 महा अनुष्ठान करने के बाद गायत्री परिवार की स्थापना की और जन-जन तक गायत्री मंत्र को पहुंचा और पूरे विश्व भर में गायत्री परिवार की एक लाख से अधिक शक्ति पीठे हैं और 5 लाख प्रज्ञा पीठ स्थापित की गई है आगामी वर्ष 2026 जनवरी में गायत्री परिवार के 100 वर्ष पूरे होने ओबरा के पावन धरा पर विराट महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर क्षेत्राधिकार ओबरा हर्ष पांडे नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी ओबरा ताप विद्युत परियोजना गृह ब के महाप्रबंधक सोमनाथ मिश्रा नगर पंचायत ओबरा के अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ग्राम प्रधान बिल्ली मारकुंडी पूर्व अध्यक्ष दुर्गावती देवी जल पुरुष रमेश सिंह यादव विकास सिंह अजीत कनौजिया अमित कुमार आनंद जायसवाल दशरथ शुक्ला हरीश अग्रहरि रामप्यारे सिंह विनोद शर्मा सूरज कुमार गुप्ता हार्दिक पुरवार अनीता पुरवार अमरेश चंद्र पांडे संतोष दुबे सहित सैकड़ों भक्ति उपस्थित हुए इस कार्यक्रम का संचालन अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख मनमोहन शुक्ला ने किया
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in