लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी
सोनभद्र ओबरा प्रकरण 08.07.2025 को थाना ओबरा पर आकर आवेदिका श्रीमती शिवानी देवी पत्नी रामअधार निवासी बैरपुर टोला कैमहवा थाना ओबरा जनपद सोनभद्र द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि विपक्षी बलिराम पुत्र लहुरमन निवासी ग्राम बैरपुर टोला नदहरी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उसको डरा-धमकार व जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था उक्त प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 -149/ 2025 धारा 64(2)m, 352, 351(3) वीएनएस व 67 आईटी एक्ट बनाम बलिराम पुत्र लहुरमन निवासी ग्राम बैरपुर टोला नदहरी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र का अभियोग पंजीकृत किया गया।उक्त मुकदमें में वांछित आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा विशेष दिशा निर्देश दिया गया उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के कुशल निर्देशन व हर्ष पाण्डेय क्षेत्राधिकारी ओबरा के निकट पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में का0 अनुराग तिवारी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र द्वारा 10 .07. 2025 को थाना ओबरा पर पंजीकृत-मु0अ0सं0-149/2025 धारा 64(2)m, 352, 351(3) वीएनएस व 67 आईटी एक्ट से सम्बन्धित आरोपी बलिराम पुत्र लहुरमन निवासी ग्राम बैरपुर टोला नदहरी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 25 वर्ष को मिली मुखबिर की सूचना पर समय लगभग 08.30 बजे पर गांधी मैदान कस्बा ओबरा के पास से गिरफ्तार कर, अभियुक्त उपरोक्त को रिमाण्ड हेतु मा0 न्यायालय रवाना किया गया।



