ग्वालियर -11 जुलाई 2025 – युवाओं को प्रेरित कर उनके बीच उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए स्मार्ट सिटी ग्वालियर का जी इन्क्यूबेशन सेंटर न केवल रोजगार के नए अवसर प्रदान कर रहा है, बल्कि अलग-अलग उद्योगों के लिए एक कुशल कार्यबल विकसित करके उद्योग की ज़रुरत और उनकी मांग के अनुसार, उन्हें शुरूआती सुविधाएं देने के साथ ही तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान कर रहा है। और इसी का उदाहरण बना है ग्वालियर का “एक युवा दंपति आशिषिका व यश सूरी जिन्होने जी इन्क्यूबेशन सेंटर से जुडकर फूड डिलीवरी स्टार्टअप “Zaptodoor” की नींव रखी है जो ग्वालियर मे एक नई स्वाद और सुविधा की डिजीटल क्रांति की पहचान साबित हो रहा है।
इस युवा दंपति को इस स्टार्टअप का आईडिया तब आया जब राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित आँनलाईन फूड डिलीवरी कंपनी से जुडे लोकल रेस्ट्रारेंट वेंडरो ने उन्हे अपनी कई समस्याओ से अवगत कराया। और उन्ही समस्याओ के समाधान के रुप मे इस दंपति ने इस स्टार्टअप की शुरुआत की। वर्तमान मे Zaptodoor की एमडी के रुप मे नेतृत्व कर रही आशिषिका सूरी पहले एक टीचर के रुप मे कार्य कर रही थी तो वही उनके पति यश सूरी साँफ्टबेयर इंजिनियर थे। लेकिन इस युवा दंपति के मन मे अपना व्यवसाय शुरु करने की सोच ने कुछ समय मे ही अपना सफल स्टार्टअप स्थापित करने मे सफलता हांसिल की है। नवाचार और सुविधा के युग में, ग्वालियर स्मार्ट सिटी इंक्यूबेशन सेंटर से जुड़ा स्टार्टअप Zaptodoor अब फूड डिलीवरी के क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम बनकर उभर रहा है। इस दंपति द्वारा स्थापित इस स्टार्टअप का उद्देश्य स्वादिष्ट और ताज़ा भोजन को सुरक्षित और तेज़ी से ग्राहकों तक पहुँचाना है। और कम समय मे ही इस स्टार्टअप से ग्वालियर के लगभग 150 से अधिक विभिन्न प्रसिद्ध लोकल रेस्टोरेंट जुड चुके है। और इस दंपति के मार्गदर्शन में यह स्टार्टअप लगातार विस्तार कर रहा है। फिलहाल Zaptodoor ग्वालियर में फूड डिलीवरी सेवा दे रहा है, लेकिन भविष्य में ग्रॉसरी, फार्मा और गिफ्ट्स जैसी अन्य डिलीवरी सेवाएं शुरू करने की भी इनकी योजना है। इस स्टार्टअप का लक्ष्य है, एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना जो हर रोज़मर्रा की डिलीवरी ज़रूरत को एक ही जगह पूरा कर सके। इस स्टार्टअप दंपति का विश्वास है कि आधुनिक तकनीक, तेज़ सेवा और भरोसेमंद डिलीवरी पार्टनर्स की मदद से वह जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे। Zaptodoor ऐप वर्तमान में बिटा फेज़ में लॉन्च किया गया है और यह ग्वालियर में एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और जल्द ही अन्य शहरों में भी सेवाएं शुरू करने की योजना है। केन्द्र सरकार की स्टार्टअप इंडिया योजना के शुरु होने के बाद से युवा अपने आइडियाज से स्टार्टअप की शुरुआत कर न केवल स्वयं को आत्मनिर्भर बना रहे है, बल्कि अपने स्टार्टअप से अन्य लोगो को भी आत्मनिर्भर बनने की राह दिखा रहे है। इस युवा दंपति का स्टार्टअप यह साबित करता है कि यदि आत्मविश्वास और कुछ कर गुजरने की चाह हो तो फिर आपकी सफलता को कोई रोक नही सकता है।



