Skip to main content

Aaj Tak24x7

निगमायुक्त ने किया साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश


ग्वालियर दिनांक 11 जुलाई 2025- नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने औचक निरीक्षण कर देखी साफ सफाई व्यवस्था। निरीक्षण के दौरान कचरे के ढेर मिलने पर नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने वार्ड 22 स्थित नेहरू विहार कॉलोनी एवं वार्ड 25 में हरिओम कॉलोनी में औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान कचरे के ढेर पाए गए तथा डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन को चेक किया। जिसमें सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग नहीं किया जा रहा था, जिसको लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं नेहरू कॉलोनी में पानी भरा हुआ पाए जाने पर तत्काल पानी निकासी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही एसपी ऑफिस के पीछे पटेल नगर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया बरसात के दौरान जल भराव की शिकायतें आदि हैं तो त्वरित कार्यवहीं करें। साथ ही सड़कों क पेच रिपेयरिंग अभियान चलाकर करायें।
सूचना क्र./924/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in