Skip to main content

Aaj Tak24x7

सावन मांह को देखते हुए ओबरा में टैक्सी चालकों को किया गया जागरूक

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

सोनभद्र ओबरा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा विशेष दिशा निर्देशन में जनपद सोनभद्र में यातायात प्लान को सुचारू रूप से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में ओबरा ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर तीरथराज यादव के नेतृत्व में 13 जुलाई 2025 को ओबरा सुभाष तिराहे पर सावन मांह को देखते हुए विशेष अभियान चलाकर टैक्सी,टैपो,टोटो, कमांडर के चालकों को सुभाष तिराहे पर विशेष जानकारी दी गई जिससे यातायात सुचारू रूप से चल सकें ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि आप सब सावन का महीना चल रहा है ऐसे में कांवरियों का जत्था देवघर, शिवद्वार, गोठानी मंदिर ऐसे तमाम तीर्थ स्थानों के लिए जाएगा ऐसे में आप सब की जिम्मेदारी है कि आप सब नशा मुक्त होकर गाड़ी चलाएं और अपनी गाड़ी में निर्धारित सीट पर ही सवारी बैठाकर अपनी अपनी गाड़ियों का संचालन करें जिससे कोई दुर्घटना न हो सके आप सब अपनी अपनी गाड़ियों पर सवारी को कतई ना लटकाए यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें और दुसरो को भी पालन करने के लिए प्रेरित भी करें

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in