Skip to main content

Aaj Tak24x7

आज दिनांक 13.08.2025 को फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया जबलपुर शाखा के यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य केंद्र जो कि आगा चौक स्थित लाइफ मेडिसिटी हॉस्पिटल में है

आज दिनांक 13.08.2025 को फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया जबलपुर शाखा के यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य केंद्र जो कि आगा चौक स्थित लाइफ मेडिसिटी हॉस्पिटल में है द्वारा आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी स्वास्थ कार्यकर्ताओं को फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया जबलपुर शाखा के यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य केंद्र द्वारा दी जा रही है स्वास्थ सुविधाओं से अवगत कराना था ।

उक्त कार्यक्रम में सुरक्षित गर्भपात से सम्बंधित परामर्श,सब स्टर्लिटी सेवाएं, किशोर / किशोरियों को प्रजनन स्वास्थ्य विषय में जानकारी, प्रजनन अंगों के संक्रमण तथा यौन रोग के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई तथा सभी प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि उक्त सभी सेवाएं फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया जबलपुर शाखा के यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य केंद्र में न्यूनतम दरों पर समाज के हर वर्ग के लोगों को गुणवत्ता एवं संवेदनशीलता द्वारा प्रदान की जाती है । उक्त कार्यक्रम का संचालन फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया जबलपुर के शाखा प्रबंधक श्री रवि शरण गौतम द्वारा किया गया तथा तकनीकी प्रशिक्षक के रूप में डॉ नमिता पाराशर उपस्थित रहीं । कार्यक्रम की व्यवस्था करने में प्रोग्राम ऑफिसर श्री अनवर खान, श्रीमती सूत्रिप्ति अंतू,श्रीमती सोनू, श्री रामबक्स व श्री उदय का महत्वपूर्ण सहयोग रहा ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in