Skip to main content

Aaj Tak24x7

हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता’ के प्रति जागरूकता के लिए 6 वीं बटालियन द्वारा दिनांक 12.08.2025 को रांझी उपनगरीय क्षेत्र में विशेष तिरंगा बाइक रैली निकाली गई

‘हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता’ के प्रति जागरूकता के लिए 6 वीं बटालियन द्वारा दिनांक 12.08.2025 को रांझी उपनगरीय क्षेत्र में विशेष तिरंगा बाइक रैली निकाली गई

मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार इस वर्ष 15 अगस्त को हम अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे है। आजादी के इस महापर्व पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा के सम्मान में देश भर में ‘हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता’ ‘स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोडना, अपने घर एवं आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखना और उन्हें देश की आजादी के महत्व के बारे में जागरूक करना है। अभियान की मूल भावना है कि लोग अपने राष्ट्र ध्वज तिरंगे के प्रति गर्व महसूस करें और अपने घरों पर तिरंगा फहराएं एवं अपने घरो और क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखे। सेनानी श्री सिद्धार्थ चौधरी भा.पु.से. के मार्गदर्शन में दिनांक 12.08.2025 को 6वीं वाहिनी विसबल जबलपुर के द्वारा तिरंगे की आन-बान-शान की थीम विशेष तिरंगा बाइक रैली निकाली गई इस दौरान अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति गानों एवं मोटरसायकलों पर हाथों में तिरंगा झंडा एवं फ्लेक्स के साथ तिरंगा बाइक रैली रांझी के प्रमुख मार्गो से होते हुए बापस वाहिनी के परेड ग्राउण्ड पर संपन्न हुई। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाऐं दी गई एवं स्वतंत्रता दिवस के दौरान चलाये जा रहे अभियान के तहत सभी को राष्ट्रीय पर्व में सहभागिता व मां भारती के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के संकल्प की अभिव्यक्ति के साथ अपने घर पर तिरंगा लगाने अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाने और अन्य लोगों को भी प्रेरित कर इस महाअभियान से जोड़ने का आह्वान किया गया।

उक्त तिरंगा रैली में बटालियन के समस्त वरिष्ठ अधिकारी सेनानी श्री सिद्धार्थ चौधरी भा.पु.से. के साथ उपसेनानी श्री अभिषेक राजन, श्री लामू सिंह श्याम, श्री पी. एल. परतेती, सहायक सेनानी श्री महेन्द्र प्रताप सिंह, श्री सुबोध लोखण्डे, श्रीमती रीना पाण्डेय, निरीक्षक श्री हित्तेश फुलझेले, श्री विक्रम सिंह, श्री विजय मेहरा, श्री सुशील बागरी, श्री स्वरूप सिंह उइके, एवं अन्य कर्मचारी शामिल हुए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in