Skip to main content

Aaj Tak24x7

झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार* *झपटा हुआ मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त चुराई हुई एक्टीवा जप्त*

*झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार*

*झपटा हुआ मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त चुराई हुई एक्टीवा जप्त

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*

1. जीशान पिता मोहम्मद रफीक उम्र 20 साल निवासी हैदर किराना के सामने लाल स्कूल चादनी चौक थाना हनुमानताल

2. रैहान अहमद पिता मोहम्मद नसीम उम्र 20 साल निवासी आंगनवाडी के पास चार खम्मा बेनी सिह की तलैया हनुमानताल

थाना सिविल लाईन में दिनांक 30-7-25 को अमित कुमार मेहरा उम्र 37 वर्ष निवासी रेल्वे पुल के पास गोटेगांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जिला न्यायालय जबलपुर मे सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ है दिनांक 29-7-25 को सुबह लगभग 10 बजे इटारसी कटनी मेमो से अपने घर गोटेगांव से जबलपुर डियूटी करने आया था रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 6 के बाहर डीआरएम आफिस वाली गली से फोन में बात करते हुये जा रहा था तभी पीछे से 2 व्यक्ति स्कूटी से आये और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीनकर ले गये उसका मोबाइल ओप्पो कम्पनी का कीमती लगभग 5 हजार रूपये का था। रिपोर्ट पर धारा 304 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री अनूप कुमार नामदेव के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

दौरान विवेचना के दिनॉक 11-8-25 की रात्रि में रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म न. 6 के पास एक बिना नम्बर की एक्टीवा में 2 युवक खडे दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा दोनो ने पूछताछ पर अपने नाम 1. जीशान पिता मोहम्मद रफीक उम्र 20 साल निवासी हैदर किराना के सामने लाल स्कूल चादनी चौक थाना हनुमानताल, 2. रैहान अहमद पिता मोहम्मद नसीम उम्र 20 साल निवासी आंगनवाडी विघालय के पास चार खम्मा बेनी सिहं की तलैया हनुमानताल बताये दोनों से ली हुई एक्टीवा के दस्तावेजों के सम्बंध में पूछताछ करने पर कोई भी दस्तावेज पास में न होना बताया तलाशी लेने पर जेब में मोबाईल रखा मिला जिसके सम्बंध में पूछताछ करने पर सही से उत्तर नहीं दिये दोनों को अभिरक्षा में लेकर थाने में लाकर पूछताछ करने पर उक्त मोबाईल को डीआरएम आफिस के पास झपट्टा मारकर छीनना एवं उक्त एक्टीवा को गोरखपुर गुरूद्वारे के पास से चुराना स्वीकार किया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चुराई हुई एक्टीवा एवं झपटा हुआ मोबाईल जप्त करते हुये दोनों आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री अनूप कुमार नामदेव, सहायक उप निरीक्षक शेलेन्द्र सिंह मार्को, सहायक उप निरीक्षक इंदल सिंह मरावी, आरक्षक दिलीप यादव, सैनिक प्रदीप दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in