तैयापुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कुल 19 खाद्य पदार्थों की जाॅच मौके पर की गयी

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 13 अगस्त 2025/ जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देशानुसार शासन से प्राप्त फूड सेफ्टी व्हील्स (मोबाइल वैन प्रयोगशाला) के माध्यम से मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास द्वारा ककोर स्थित खाद्य कारोबारियों, तैयापुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कुल 19 खाद्य पदार्थों की जाॅच मौके पर की गयी। त्वरित जाॅच परिणाम से सम्बन्धित कारोबारकर्ता को अवगत कराते हुए आवश्यक सुधार हेतु दिशा निर्देश दिये गये। तैयापुर स्थित पी0एम0 श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत् विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा, खान पान की अच्छी आदतों, खाद्य पदार्थों की मिलावट की पहचान के सरल घरेलू उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी देते जागरूक करने का कार्य किया गया। सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। ए0डी0पाण्डेय द्वारा जनपद में संचालित खाद्य कारोबारियों एवं आम जनमानस से अपील की गयी कि जनपद में फूड सेफ्टी व्हील्स (मोबाइल वैन प्रयोगशाला) प्रत्येक माह शासन से प्राप्त होती है, जिससे व्यापारी स्वतः निःशुल्क खाद्य पदार्थों की जाॅच करा सकते हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in