खरसोद कला आज मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देश भक्ति का माहौल निर्मित हुआ ।भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर तिरंगा का खरसोद कला मे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई । यात्रा कमलेश माता मंदिर से होती हुई सब्जी मार्केट मार्गों से होते हुए श्री श्री राम चौराहा पर समापन हुआ। यात्रा के दौरान अनेक संगठनों ने पुष्प वर्षा की गई।यात्रा मे गन्नेगढ़ तहसील के विधायक जितेंद्र पांडे शामिल हुए। यात्रा का आयोजन हर घर तिरंगा के सम्मान में खरसोद कला मंडल द्वारा किया गया। यात्रा में स्कूली बच्चे सहित अनेक सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता व गणमान्य जन शामिल हुए।
। यात्रा के समापन अवसर पर क्षेत्रिय विधायक ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा की हमें आजादी ऐसे ही प्राप्त नहीं हुई है इस आजादी को प्राप्त करने में कई क्रांतिकारियों ने अपने प्राण न्योझावर किए है। अंग्रेजो से दो सो वर्षों की गुलामी से आजादी के लिए आदिवासी समाज के टंट्या मामा, बिरसा मुंडा सहित चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह महात्मा गांधी, जैसे क्रांतिकारियों ने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लियाकत समझौते के अनुसार बटवारा भारत देश का किया गया। उसमे तय हुआ था कि जो व्यक्ति अपनी मर्जी से जहां भी रहना चाहता है वे अपनी मर्जी से रह सकता है। मगर पाकिस्तान ने जन्म से ही गद्दारी की है । 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान ने हिंदू परिवार को प्रताड़ित कर ट्रेन भरकर से भारत भेज दिया। हमें इतिहास पढ़ना जरूरी है। जो नौजवान साथी आजादी की वीर गाथा नहीं पड़ेगा उसे ये सब कहानी कैसे जान पाएगा। तिरंगा हमारी आन बान शान है। भारत देश कभी झुकेगा नहीं, न झुकने देंगे।
इस अवसर पर यात्रा के मुख्य अतिथि विधायक जितेन जी पांडे कृष्ण चंद्र यादव जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि उमराव सिंह जी वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र सिंह खंडवा मंडल अध्यक्ष विजय राशि राठौर, मंडल प्रतिनिधि पंकज बारिया,मंडल उपाध्यक्ष हरीश पटेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य अर्जुन पटेल सरपंच आनंदीलाल जी डाबी मोदी विचार मंच जिला अध्यक्ष महादेव दादू सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे

खरसोदखरसोद संजय आचार्य की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in